Skip to main content

पेट खराब होने पर उपाय 10 आसान घरेलू नुस्खे – Pet Kharab Ke Upay

पेट खराब होने पर घरेलू उपाय इन हिंदी: खाने पीने की गलत आदतों और मौसम में बदलाव के कारण लोगों को अक्सर पेट में मरोड़, दस्त, कब्ज़, पेट दर्द और गैस होने की समस्या रहती है। सही तरीके और सही समय पर खाना ना खाये तब भी कई बार पेट में इंफेक्शन हो जाता है। खराब पेट ठीक करने के ट्रीटमेंट के लिए कुछ लोग मेडिसिन का सहारा लेते है, पर आप बिना दवा के देसी नुस्खे और घरेलू उपचार से घर पर पेट ख़राब का इलाज कर सकते है। आइए जाने pet kharab hone par upay desi ilaj gharelu nuskhe in hindi.

पेट खराब होने पर घरेलू उपाय, Pet kharab thik karne ke gharelu upay

पेट खराब होने के कारण – Causes of Stomach Problems

  • पाचन शक्ति कमजोर होना
  • दस्त और उल्टी लगना
  • पेट में दर्द और गैस होना
  • पेट में मरोड़ उठना
  • पेट में तेज़ाब (acidity) बनना
  • कब्ज रहना और पेट ठीक से साफ़ ना होना
  • खाने में गड़बड़ी के कारण भी पेट में गड़बड़ हो जाती है

पेट खराब होने पर घरेलू उपाय इन हिंदी

Pet Kharab Thik Karne ke Gharelu Upay in Hindi

पेट में खराबी होने के कारण बार बार बाथरूम जाने की जरुरत पड़ती है और अगर दस्त हो रखे हो तो शरीर से पानी निकलने की वजह से कमज़ोरी आने लगती है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता की खराब पेट ठीक करने के उपाय कैसे करे। आज इस लेख में हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे और देसी उपचार जानेंगे जिनकी मदद से पेट में गैस, दर्द, मरोड़ और कब्ज़ की समस्या दूर होने लगेगी।

  1. दस्त की वजह से अगर पेट में गड़बड़ है तो सबसे पहले आप इस बात का ख्याल रखे की शरीर में पानी की कमी ना होने पाए। Loose motion लगने पर शरीर से पानी अधिक मात्रा में बाहर निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। दस्त लगने पर पानी अधिक पिए और इसके इलावा नारियल पानी, नींबू पानी और लस्सी का सेवन भी करे।
  2. पेट में गैस या दर्द हो रहा हो तो सौंफ के सेवन से राहत मिलती है।
  3. बार बार पेट खराब होना और बार बार दस्त लगने से परेशानी हो रही है तो एक केला खाए। केले में पोटाशियम ज्यादा होता है जो पेट के लिए अच्छा होता है।
  4. आधा चम्मच जीरा एक गिलास गुनगुने पानी में डाल कर पिए। पेट के उपाय में जीरा दवा की तरह काम करता है। इसके सेवन से कुछ देर में ही पेट ठीक होने लगेगा। .
  5. Pet kharab hone ke upay in hindi में गाजर का जूस पीना अच्छा है। गाजर का जूस पिने से पेट ठीक होने लगता है। पुदीने का रस जूस में मिला कर पीने पर पेट को ठंडक मिलती है।
  6. पेट की समस्या को दूर करने में दही का सेवन भी फायदेमंद होता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते है जो ख़राब पेट जल्दी ठीक करने में मदद करते है। इस उपाय से पेट ठंडा रखने में भी फायदा मिलता है।
  7. पेट खराब हो तो अदरक वाली चाय पीने से भी बहुत आराम मिलता है।
  8. पेट में मरोड़ उठने और stomach pain का उपचार में अदरक काफी फायदेमंद है। एक छोटा सा अदरक का टुकड़ा ले और मुंह में रख कर इसे चबाये और इसके रस को चूसे।
  9. सेब का सिरका भी मरोड़ और पेट में दर्द का इलाज करने में असरदार है। इसके सेवन से पेट का इन्फेक्शन भी दू होता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सिरका डाल कर पीने से जल्दी पेट ठीक होने लगेगा।
  10. इंफेक्शन होने के कारण अगर पेट की समस्या बढ़ गयी है तो दूध और अदरक का उपाय काफ़ी आराम दे सकता है। अदरक का पाउडर 1 चम्मच ले और इसे दूध में मिला कर पिए। कुछ ही देर में आराम मिलने लगेगा।

पेट साफ करने का रामबाण इलाज

  1. पेट साफ करने के तरीके में इसबगोल रामबाण दवा है। 10 ग्राम इसबगोल 125 ग्राम दही में मिला कर सुबह और शाम खाने से पेट साफ करने में मदद मिलती है।
  2. कब्ज़ का इलाज gharelu upay से करना हो तो रात को सोने से पूर्व बादाम का तेल गुनगुने दूध में मिला कर पिए। इस उपाय को लगातार 2 हफ्ते तक किया जाये तो पुरानी से पुरानी कब्ज़ ठीक होने लगती है।
  3. पेट ठीक रखने के उपाय में कई बार medicine और घरेलू उपचार करने से भी फायदा नहीं मिलता। अगर ट्रीटमेंट के बाद भी ख़राब पेट ठीक नहीं हो रहा तो तुरंत डॉक्टर से मिले और सलाह ले।

पेट का इलाज बाबा रामदेव

पेट से जुड़े रोगों का उपचार के लिए बाबा रामदेव के बताये हुए योग और पतंजलि आयुर्वेदिक दवा का सहारा भी ले सकते है। आइये जाने pet ka ilaj baba ramdev in hindi.

  • पेट की गैस का इलाज के लिए दवा दिव्य गैसहर चूर्ण एक दवा है जो आप किसी भी पतंजलि के स्टोर से ले सकते है। ठीक ऐसे ही कब्ज़ खोलने और पेट दर्द दूर करने के लिए इसबगोल भी पतंजलि पर उपलब्ध है।
  • Constipation और पेट की अन्य बिमारियों का इलाज योग से करने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव धनुरासन, कपालभाती प्राणायाम और अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के बारे में बताते है।

पेट खराब होने पर क्या खाए और क्या नहीं

  • जब पेट खराब हो तब कुछ भी भारी आहार खाने से परहेज करे। भोजन में हल्का आहार ले जो आसानी से पच जाए।
  • पाचन तंत्र और पेट में गड़बड़ होने की स्थिति में मुंग दाल और चावल से बनी हुई खिचड़ी खाए। अगर pet me gas बन रगी है तो दाल और चावल बराबर मात्रा में मिलाए।
  • Pet kharab hone par kya khaye, एक हफ्ते तक शाम के भोजन में सिर्फ़ खिचड़ी ही खाए तो पाचन तंत्र में सुधार होने लगता है और पेट भी ठीक हो जाता है।
  • पेट दर्द और अन्य समस्याओं से बचने के लिए तला हुआ और ज्यादा मसालेदार खाने से परहेज करे।
  • खिचड़ी के इलावा मुंग की दाल और दलिया भी खा सकते है। इन्हें पचाने में पेट को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती।
  • अगर आपको अक्सर kabj की वजह से ठीक से पेट साफ़ नहीं होता और साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर है तो शाम को जल्दी भोजन करे और हल्का आहार ही खाए
  • रात को देर से भोजन करने और भारी भोजन खाने से गैस, कब्ज, और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

दोस्तों पेट खराब होने पर घरेलू उपाय इन हिंदी, Pet Kharab Thik Karne ke Gharelu Upay in Hindi का ये लेख आप को कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पेट दर्द, गैस, पेट में मरोड़, कब्ज़, दस्त ठीक करने और इनके इलाज के लिए देसी नुस्खे या दवा है तो हमारे साथ साँझा करे।

loading...

Comments

Popular posts from this blog

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क क...

दर्द

तो इस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द महीने के उन दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है. पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हाथ और पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है. किसी को कम दर्द होता है तो किसी को ज्यादा. सबका दर्द अलग होता है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द है तो ये बेहद सामान्य बात है लेकिन अगर दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो ये चिंता की बात है. कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ जाती है. अगर पीरियड्स में बहुत दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें. हो सकता है कि आपको dysmenorrhoea हो. ये एक हेल्थ कंडिशन है जोकि सात में एक महिला को होती है. कई बार पीरियड्स के रेग्युलर नहीं होने की भी वजह से दर्द होता है. इसके अलावा हेवी ब्लीडिंग होने पर भी दर्द बढ़ जाता है. इन दिनों में, प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस का स्‍त्राव होता है जिसकी वजह से दर्द होता है. इस दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं ताकि उसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाए. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान सिर दर्द, उल्टी और भारीपन की भी शिकायत हो जाती है. पीरि...