Skip to main content

तो इसलिए खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों के दीवाने होते हैं लड़के

कहा जाता है कि प्यार जात-पात, रंग रूप और उम्र की सीमाओं से परे होता है. अक्सर देखा गया है कि शादी के समय उम्र के मामले में लोग लड़के से उम्र में छोटी लड़की को ही पसंद करते हैं. माना जाता है कि पति घर का मुखिया होता है तो उसे अनुभवी और ज्यादा समझदार होना चाहिए. इस बात में किस हद तक सच्चाई है इसका पता तो एक साथ चलने वालों को पता चलता होगा.

जमाने के साथ पिछले कुछ दिनों में प्यार के अंदाज में भी बदलाव आया है. अब उम्र के इस अंतर को प्यार और सम्मान का भाव भरता नजर आ रहा है. लड़के अपने से छोटी उम्र की लड़कियां नहीं बल्कि खुद से उम्र में बड़ी लड़कियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में इस तरह के कई कपल्स हैं. आज के समय में लड़कों की सोच में आ रहे इस बदलाव के कारण क्या है आइए जानें...

बढ़ी है जिम्मेदार साथी की चाहत

जीवनसाथी के मामले में अब लड़कों की चाहत जिम्मेदार और कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी की होती है. उम्र में बड़ी लड़कियां ज्यादा अनुभवी और समझदार होती हैं. यही वजह है कि लड़के उन्हें अपनी पहली पसंद बना रहे हैं. बड़ी उम्र की लड़कियां आत्मविश्वासी होती हैं और वह हर फैसला लेने में सक्षम भी होती हैं. इसीलिए लड़के ज्यादा उनपर भरोसा करते हैं.

मिलता है पूरा स्पेस

अक्सर बड़ी उम्र की लड़कियां स्वतंत्र, नौकरी पेशा और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती हैं. वे शादी के बाद पतियों की लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं करती. ऐसे में पति अपने परिवार के प्रति बेफिक्र होकर अपने काम पर मन लगाता है. ऐसी लड़कियां भी लड़कों को खूब भाती हैं. बड़ी उम्र की लड़कियां आम तौर पर अपने रिश्तों, कर्तव्यों और नौकरी के प्रति काफी ईमानदार होती हैं और एक रिलेशनिशप में आपको और क्या चाहिए?

आता है रिश्तों को संभलने का हुनर

रिश्तों को लेकर बड़ी उम्र की लड़कियों का नजरिया एकदम साफ रहता है. उन्हें दिमागी और इमोशनल संबंधों को संभालना बखूबी आता है. इसलिए मर्द ऐसी महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं. हर मर्द अपनी प्रेमिका या पत्नी में अपनी मां को देखना चाहता है जो कि निस्वार्थ भाव से उसे प्यार करती है. एक परिपक्व महिला में यह गुण पूर्ण रूप से होते हैं.

आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं

करियर और पैसों के मामले में बड़ी उम्र की लड़कियाें की लाइफ अमूमन सेट हो चुकी होती है. ऐसे में उन्हें पता होता है कि जीवन में अब क्या करना पाना है इसलिए भी लड़के ऐसी लड़कियों के प्रति आकर्षित रहने लगे हैं. लड़कों को ऐसी लड़कियां इस लिए भी पसंद आती हैं क्योंकि वह जरूरत पड़ने पर उन्हें सर्पोट करने में सक्षम होती हैं. पार्टनर के रूप में कदम से कदम मिला करने चलने वाला हमराही कौन पसंद नहीं करेगा.

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...