Skip to main content

डिलीवरी के बाद जाना हो ऑफिस , तो ट्राय करें ये टिप्स

जब डिलीवरी के बाद जाना हो ऑफिस

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आते हैं।उस बदलाव को फिर से शेप में लाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन ऑफिस की लीव आपको इतना समय नहीं देती। ऐसे में आपको उसी फिगर के साथ ऑफिस ज्वॉइन करना पड़ता है। बात जब ऑफिस वेयर्स की हो तो यहां एलीगेंट दिखने का प्रेशर थोड़ा और बढ़ जाता है। लेकिन कुछ टिप्स को फॉलो करके आप वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल दोनों ही तरह के आउटफिट में परफेक्ट नजर आ सकती हैं।

डार्क कलर के आउटफिट्स

प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े फैट को कवर करने के लिए डॉर्क कलर के आउटफिट्स बेस्ट रहेंगे जो आपको स्लिम दिखाएंगे। सॉटिन और सिल्क फैब्रिक के शर्ट्स और टॉप को पेयर करें ए-लाइन स्कर्ट या ट्राउजर्स के साथ। किसी खास इवेंट्स या पार्टी में डॉर्क कलर के ड्रेस और साड़ी के अलावा मैटेलिक शेड्स भी ट्राय कर सकती हैं। बड़े पैटर्न और ब्राइट कलर्स को अवॉयड करें क्योंकि इसमें बॉडी और ज्यादा हैवी नजर आती है।

देसी लुक को न भूलें

ढ़ीले-ढ़ाले कुर्ते को चूड़ीदार या लैगिंग्स के साथ पहनें जो फीगर को कवर करने के साथ ही काफी कम्फर्टेबल भी रहेगा।  एम्पायर कट कुर्ते आपके चेस्ट और बैली के हिसाब से परफेक्ट रहेंगे। इनके अलावा सोबर अनारकली और फ्लपी स्कर्ट्स भी ऑफिस वेयर्स में शामिल किए जा सकते हैं। पटियाला सलवार और शॉर्ट कुर्ती को करें अवॉयड क्योंकि इनमें आपके थाईज और हिप्स हाईलाइट होंगे। वैसे प्रेग्नेंसी के बाद ऑफिस में साड़ी पहनकर भी बैली फैट को कवर किया जा सकता है।

स्ट्राइप्स अलविदा

प्रेग्नेंसी के बाद अपने फैट को कवर करने के लिए स्ट्राइप्स ड्रेसेज को कुछ दिनों के लिए बॉय-बॉय कहें। लुक के लिए नए पैटर्न्स और प्रिंट्स वाली ड्रेसेज़ को करें वॉडरोब में शामिल।

ढीले-ढाले टॉप्स

डिलीवरी होने के बाद ढीले-ढाले कपड़ों को अपना बेस्ट फ्रेंड बना लें।  स्टाइलिस्ट दिखने के लिए इसे टक इन कर लें और मैचिंग एसेसरीज पहनना न भूलें।

सही इनरवेयर्स

अगर आप अभी भी ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हैं तो इनरवेयर्स पहनते वक्त खास ध्यान रखें। ब्रेस्ट पैड्स जरूर पहनें जिससे ये आपके ब्रेस्ट एरिया को गीला होने से बचाएंगे। प्रेग्नेंसी के बाद पहले की अपेक्षा ब्रेस्ट ज्यादा बड़े और ढीले-ढाले हो जाते हैं इसलिए ऐसे ब्रॉ पहनें जो पूरा ब्रेस्ट को पूरा सपोर्ट दे सके।  सही इनरवेयर्स में आपका फीगर कवर होगा और आप लुक भी अच्छा लगेगा।

The post डिलीवरी के बाद जाना हो ऑफिस , तो ट्राय करें ये टिप्स appeared first on .

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...