Skip to main content

गर्भाशय के Fibroid का कारण, लक्षण और प्रकार

30 वर्ष की आयु के बाद से ही महिलाओं में गर्भाशय के फाइब्रॉएड / Fibroid की समस्या देखि जा सकती हैं।सामान्य भाषा में फाइब्रॉएड को रसौली भी कहा जाता हैं। 30 वर्ष के ऊपर की आयु के लगभग 50% महिलाओं में गर्भाशय के Fibroid की समस्या पाई जाती है। 

लगभग 99% गर्भाशय के फाइब्रॉएड की समस्या सामान्य होती है और 1% फाइब्रॉएड ही कैंसर होता है। फाइब्राइड के ज्यादातर मामलों में कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है और इसी वजह से यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है। Fibroid का समय पर उपचार करने से इस से होने वाले दुष्परिणाम से बचा जा सकता है। 

गर्भाशय के Fibroid के कारण, लक्षण, प्रकार और निदान से जुडी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
fibroid-causes-symptoms-types-in-hindi

गर्भाशय के फाइब्रॉएड का कारण, लक्षण और प्रकार  

Causes, Symptoms and Types of Fibroid in Hindi

फाइब्रॉएड किसे कहते हैं ? What is Fibroid in Hindi

Uterus या गर्भाशय के अंदर बनने वाली मांसपेशियों के गाँठ / Tumor को Fibroid कहते हैं। यह अंगूर के आकार के हो सकते हैं। यह एक से अनेक भी हो सकते हैं। भारत में प्रतिवर्ष इसके एक करोड़ से अधिक मामले नजर आते हैं। 

फाइब्रॉएड के क्या कारण हैं ? Causes of Fibroid in Hindi

फाइब्रॉएड होने के कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं :
  1. शारीरिक संबंध न रखना : भारतीय चिकित्सकों के अनुसार फाइब्रॉएड उन महिलाओं को होने की संभावना अधिक होती है जो लंबे समय तक शारीरिक संबंध नहीं बनाती है। 
  2. अविवाहित : फाइब्राइड की समस्या उन महिलाओं में भी अधिक होती है जो बड़ी उम्र तक अविवाहित रहती है। अधिक समय तक शरीर की भितरी जरूरतों को पूरा ना करने पर फाइब्राइड की समस्या जन्म लेती है। 
  3. गर्भावस्था : जो महिलाएं लंबे समय तक गर्भवती नहीं होती उनके गर्भाशय में इस तरह की गांठे बनने लगती है। 
  4. आयु : प्रजनन काल में महिलाओं में फाइब्रॉएड की समस्या पायी जाती हैं।  रजोनिवृत्ति / Menopause के बाद गर्भाशय अपने आप सिकुड़ने लगता है और Fibroid की समस्या नहीं होती हैं। 
  5. अनुवांशिकता : अगर आपके परिवार में फाइब्रॉएड का इतिहास है तो आपको यह समस्या होने का खतरा अधिक रहता हैं। 
  6. हारमोंस : महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन की अधिकता के कारण Fibroid बनने का खतरा बढ़ जाता हैं। 
  7. मोटापा : सामान्य वजनवाली महिलाओं के तुलना में फाइब्रॉएड की समस्या अधिक वजनवाली (मोटापे से पीड़ित) महिलाओं में अधिक देखि जाती हैं। 
  8. जीवनशैली : इसका सबसे बड़ा कारण बदलती अनियमित जीवनशैली और तनाव भी है।

फाइब्रॉएड के लक्षण क्या है ? Symptoms of Fibroid in Hindi


गर्भाशय का फाइब्रॉएड होने पर निचे दिए हुए लक्षण नजर आते हैं :
  1. सामान्य से अधिक मासिक आना 
  2. मासिक के समय पेट में दर्द अधिक होना 
  3. कमर के निचले हिस्से में दर्द 
  4. शारीरिक सम्बन्ध बनाने वक्त दर्द होना 
  5. लंबे समय तक मासिक धर्म चलना 
  6. पेशाब में जलन होना या बार-बार पेशाब जाना 
कुछ मामलों में कोई लक्षण नजर नहीं आता ऐसे में मामला गंभीर भी हो सकता है।

फाइब्रॉएड के कितने प्रकार हैं ? Types of Fibroid in Hindi

फाइब्रॉएड के मुख्य 3 प्रकार हैं :
  1. सबम्युकोसल फाइब्रॉएड : गर्भाशय में गर्भाशय के लाइनिंग से कैविटी में होनेवाले यह फाइब्रॉएड लम्बे समय तक रहते है और इनमे रक्तस्त्राव भी अधिक होता हैं। 
  2. सबसरोसल फाइब्रॉएड : गया फाइब्रॉएड र्भाशय के बाहर की ओर होते हैं। इनके कारण पेशाब की थैली, गुदा / anus या स्पाइन पर भी दबाव आ सकता हैं। यह काफी भारी होते हैं। 
  3. इंट्राम्यूरल फाइब्रॉएड : यह फाइब्रॉएड गर्भाशय के स्नायु की दीवार पर बनते हैं। इनका आकार बड़ा होता है जिससे मासिक अधिक समय तक रहता है और दर्द भी अधिक होता हैं। 

फाइब्रॉएड का निदान कैसे किया जाता है ?

महिला में फाइब्राइड से जुड़े लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर इसकी पुष्टि करने के लिए पेट की Sonography और MRI कराने की सलाह देते हैं। सोनोग्राफी और एम आर आई में गर्भाशय की फाइब्राइड की पुष्टि हो जाती है।

Fibroid का निदान हो जाने पर इसके आकार, महिला की आयु और तकलीफ को देखकर क्या उपचार करना चाहिए यह डॉक्टर तय करते हैं। कुछ Fibroid ऐसे होते है जो दवा से ठीक हो जाते है और कुछ Fibroid को ऑपरेशन कर निकालना पड़ता हैं। Fibroid के उपचार से जुडी अधिक जानकारी आप यहाँ click कर पढ़ सकते हैं - Fibroid का उपचार, घरेलु आयुर्वेदिक उपाय और योग 

अगर यह Fibroid के कारण, लक्षण, प्रकार और निदान से जुडी जानकारी आपको उपयोगी लगी है तो कृपया इसे Facebook, Whatsapp या Tweeter पर शेयर अवश्य करे !
loading...

Comments

Popular posts from this blog

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क क...

दर्द

तो इस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द महीने के उन दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है. पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हाथ और पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है. किसी को कम दर्द होता है तो किसी को ज्यादा. सबका दर्द अलग होता है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द है तो ये बेहद सामान्य बात है लेकिन अगर दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो ये चिंता की बात है. कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ जाती है. अगर पीरियड्स में बहुत दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें. हो सकता है कि आपको dysmenorrhoea हो. ये एक हेल्थ कंडिशन है जोकि सात में एक महिला को होती है. कई बार पीरियड्स के रेग्युलर नहीं होने की भी वजह से दर्द होता है. इसके अलावा हेवी ब्लीडिंग होने पर भी दर्द बढ़ जाता है. इन दिनों में, प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस का स्‍त्राव होता है जिसकी वजह से दर्द होता है. इस दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं ताकि उसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाए. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान सिर दर्द, उल्टी और भारीपन की भी शिकायत हो जाती है. पीरि...