Skip to main content

Fibroid का उपचार कैसे किया जाता हैं ?

Fibroid / फाइब्रॉएड जिसे हिंदी में रसौली भी कहते हैं महिलाओं में पायी जानेवाली एक आम स्वास्थ्य समस्या हैं। एक समय ऐसा था जब फाइब्रॉएड के उपचार के लिए सम्पूर्ण गर्भाशय निकालना (Hystrectomy) यह एक ही उपचार हुआ करता था पर अब समय के साथ Fibroid का उपचार करना बेहद आसान और सुरक्षित बन चूका हैं। 

Fibroid का आधुनिक उपचार के साथ आप कुछ उपयोगी घरेलु नुस्खे, आयुर्वेदिक उपचार और Yoga का सहारा भी ले सकते हैं। इनसे Fibroid का आकार नहीं बढ़ता हैं और Fibroid को सिकुड़ने में सहायता भी होती हैं। Fibroid का आधुनिक उपचार, आयुर्वेदिक उपाय, घरेलु नुस्खे और योग से जुडी जानकारी आज इस लेख में हम आपको देने जा रहे हैं। 

Click करे और अवश्य पढ़े - Fibroid का कारण, लक्षण, प्रकार और निदान से जुडी सारी जानकारी 

फाइब्रॉएड का आधुनिक उपचार, आयुर्वेदिक उपाय, घरेलु नुस्खे और योग से जुडी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
fibroid-treatment-upchar-yoga-in-hindi

Fibroid का उपचार कैसे किया जाता हैं ?

Fibroid Treatment in Hindi 

कुछ फाइब्रॉएड इतने छोटे होते है की उनके वजह से महिला को कोई तकलीफ नहीं होती और ऐसे छोटे फाइब्रॉएड का उपचार करने की आवश्यकता नहीं होती हैं। फाइब्रॉएड का उपचार दो प्रकार से किया जा सकता हैं। जो फाइब्रॉएड दवा से ठीक हो सकते है उन्हें दवा देकर ठीक किया जाता है और अन्य प्रकार के बड़े फाइब्रॉएड को ऑपरेशन कर निकाला जाता हैं। 
  1. दवा / Medicine : फाइब्रॉएड का उपचार करने के लिए डॉक्टर की सलाह से नियमित दवाई लेनी चाहिए। जो युवतियां गर्भवती होना चाहती है उनमे फाइब्राइड के साइज को कम करने के लिए हारमोंस की इंजेक्शन भी दिए जाते हैं। फाइब्रॉएड को सिकोड़ने के लिए हार्मोनल दवा दी जाती है जिनसे महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन का प्रमाण नियंत्रित होता हैं। इसके साथ ही रोगी के जरूरत के अनुसार दर्दनाशक दवा और खून कम होने की स्तिथि में खून बढ़ाने की दवा भी दी जाती हैं। 
  2. ऑपरेशन / Surgery : अब नए इलाज आ गए हैं जिनमें गर्भाशय के साथ छेड़छाड़ किए बिना फाइब्राइड को निकाला जा सकता है। इस उपचार में मायो लाइसेस, laser removal, मायोमेक्टमी, surgical removal, uterine artery embolization जिसमे इंजेक्शन धमनियों में दिया जाता है और फाइब्राइड में होने वाली ब्लड सप्लाई को काट दिया जाता है। 
  3. बिना सर्जरी वाले ट्रीटमेंट : इनमें रेडियो फ्रीक्वेंसी एप्लीकेशन में हीट एनर्जी का इस्तेमाल करके गांठ को नष्ट कर देते हैं। दूसरे ट्रीटमेंट में एम आर आई की मदद से अल्ट्रासाउंड सर्जरी की जाती है जो है फाइब्रॉएड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। 
समय के साथ फाइब्रॉएड के उपचार अधिक सुरक्षित और आसान हो गए हैं। फाइब्रॉएड का आकार और मरीज के जरुरत के अनुसार कौनसा उपचार उपयुक्त रहेगा यह डॉक्टर तय करते हैं। 

फाइब्राइड का आयुर्वेदिक घरेलू उपचार 

Ayurveda and Home remedies in Hindi

फाइब्राइड को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के लिए ऐसे हमें अपने आहार में ऐसे आहार पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन होरमोंस को नियंत्रित रखे और फाइब्राइड को सिकोड़ दे। फाइब्राइड को ख़त्म करने के लिए हमें अपने आहार में इन घरेलु आयुर्वेदिक औषधि और आहार का सेवन करना चाहिए। 
  1. ब्रोकली / Broccoli : ब्रोकली हरे रंग की फाइबर से भरी हुई एक पौष्टिक आयुर्वेदिक औषधि है। ब्रोकोली में मौजूद एंजाइम फाइब्राइड को सिकोड़ने में मदद करते हैं। 
  2. बादाम / Almond : बादाम में प्रचुर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो कि यूटरस की लाइनिंग को ठीक करते हैं। फाइब्रॉएड ज्यादातर गर्भाशय की लाइनिंग पर ही होते हैं। 
  3. हल्दी / Turmeric : हल्दी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि हैं। हल्दी पेट दर्द कम करने के साथ-साथ फाइब्राइड की सुजन भी कम कर देती हैं।
  4. प्याज / Onion : प्याज में प्रचुर मात्रा में सेलेनियम होता है जिससे मांसपेशिया मजबूत होती है। प्याज फाइब्राइड के आकारको बढ़ने से रोकता हैं।  
  5. लहसुन / Garlic : कच्ची लहसुन एक बहुउपयोगी आयुर्वेदिक औषधि हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण है जो किसी भी सुजन को कम करती हैं। 
  6. ग्रीन टी : रोजाना ग्रीन टी का सेवन सुबह शाम करने से फाइब्राइड होने का खतरा कम हो जाता हैं। इसमें अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते है जो फाइब्राइड का साइज़ कम करते हैं। 
  7. आंवला : रोजाना सुबह एक चमच्च आंवला पाउडर एक चमच्च शहद के साथ लेने से फाइब्राइड का आकार कम होने लगता हैं। 
  8. कच्ची सब्जियां : कच्ची या उबाली हुई सब्जिया फाइब्राइड का आकार कम करती हैं। इनसे महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन नियंत्रण में रहते हैं। 
  9. दूध : अमेरिका में हुए एक संशोधन में यह बात पता चला है की रोजाना अपने आहार में दूध या दूध से बने पदार्थ का सेवन करने वाली महिलाओं में फाइब्राइड का खतरा 30 % तक कम रहता हैं। ऐसा दूध में मौजूद कैल्शियम के कारण हो सकता हैं। 
  10. आयुर्वेदिक उपचार : फाइब्राइड का उपचार करने के लिए चंद्रप्रभा वटी, कांचनार गुग्गुल, प्रदांत्रक चूर्ण, अश्वगंधा, ब्राम्ही, शतावरी, नीम, अशोक, मंजिष्ठा आदि आयुर्वेदिक औषधि का उपयोग किया जाता हैं। इसके साथ ही रोगी की प्रकृति और कुपित दोष के हिसाब से पंचकर्म उपचार भी किया जाता हैं। 


फाइब्राइड में कौन सा योग करे ? Yoga to cure Fibroid in Hindi 

योग भगाये रोग यह कहावत तो हम सभी जानते हैं। रोजाना योग और प्राणायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं, हॉर्मोन्स नियंत्रित  वजन भी सामान्य सामान्य रहता हैं। फाइब्राइड से छुटकारा पाने के लिए अपने निचे दिए हुए योग करना चाहिए :
  1. कपालभाती 
  2. अनुलोम विलोम 
  3. उज्जयी 
  4. सूर्यनमस्कार 
  5. भारद्वाजासन 
  6. सेतुबंधासन 
  7. सुप्तवीरासन 
  8. जनुशिर्शासन 
  9. वज्रासन 
  10. पश्चिमोत्तानासन 
इन सभी योग की जानकारी आप यह click कर पढ़ सकते हैं - सम्पूर्ण योग की जानकारी 
फाइब्राइड यह महिलाओं में होनेवाली एक आम समस्या है। समय पर उपचार और एहतियात बरतकर आप इससे होनेवाले दुष्परिणाम से बच सकते हैं। 
आशा है आपको यह फाइब्राइड के उपचार, घरेलु आयुर्वेदिक उपाय और योग उपचार की जानकारी उपयोगी लगी होगी और इसे आप शेयर भी करेंगे !
loading...

Comments

Popular posts from this blog

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क क...

दर्द

तो इस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द महीने के उन दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है. पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हाथ और पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है. किसी को कम दर्द होता है तो किसी को ज्यादा. सबका दर्द अलग होता है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द है तो ये बेहद सामान्य बात है लेकिन अगर दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो ये चिंता की बात है. कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ जाती है. अगर पीरियड्स में बहुत दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें. हो सकता है कि आपको dysmenorrhoea हो. ये एक हेल्थ कंडिशन है जोकि सात में एक महिला को होती है. कई बार पीरियड्स के रेग्युलर नहीं होने की भी वजह से दर्द होता है. इसके अलावा हेवी ब्लीडिंग होने पर भी दर्द बढ़ जाता है. इन दिनों में, प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस का स्‍त्राव होता है जिसकी वजह से दर्द होता है. इस दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं ताकि उसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाए. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान सिर दर्द, उल्टी और भारीपन की भी शिकायत हो जाती है. पीरि...