Skip to main content

हरियाला डोसा

हरियाला डोसा


डोसे की सामग्री :


1 कटोरी चावल, 1/2 कटोरी चना दाल, 1/2 कटोरी तुअर दाल, 1/2 कटोरी उड़द दाल, 1/2 कटोरी मूंग दाल (छिलके वाली), 1 पाव पालक, 2 चम्मच अदरक का पेस्ट, 8 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार ।

डोसे की विधी :


सारी दालों और चावल को धो कर 6 घंटे के लिये भिगो कर रख देें । 6 घंटे बाद दाल और चावल को अलग अलग मिक्सी में पीस लें फिर उन्हें मिला कर एक घंटे के लिये छोड़ दें । दाल चावल के पेस्ट के साथ पालक का पेस्ट भी मिला लें । अब नानस्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगा कर घोल फैलाकर पतले पतले डोसे तैयार कर लें । डोसे को दोनों तरफ से सेकें और नरियल की चटनी के साथ परोसें ।


नारियल की चटनी : 


1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ नारियल, 6 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच राई, 5 करी पत्ता ।
 

विधी : 


तेल, राई और करी पत्ता के अलावा बाकी सारी चटनी के लिये दी गयी सामग्री मिक्सी में थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें । एक पैन में तेल गरम कर के राई और करी पत्ता डाल कर चटकायें । पिसे हुये पेस्ट के ऊपर इससे छौंक लगा दें । आपकी चटनी तैयार है ।


आप चाहें तो सांभर के साथ भी इसका लुत्फ़ उठा सकतें हैं. सांभर की विधि भी साथ में नीचे दी गयी है. 

 

सांभर की सामग्री : 


1 कटोरी अरहर की दाल (तुअर दाल), 1 बड़ा चम्मच घी, 1 चुटकी हींग, 1 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच मेथी, 1/2 चम्मच राई, 10 करी पत्ते, 2 बड़े चम्मच सांभर मसाला, 3 या 4 खड़ी लाल मिर्च, 1 बड़ी प्याज, 1 कटोरी कटी हुयी लौकी या कद्दू  और नमक स्वादानुसार ।

विधी :

अरहर की दाल को कड़ाही में थोड़ा तेल डाल कर हल्का भुन लें । इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें । दाल, कटी सब्जी और कटी प्याज मिलाकर हल्दी नमक डाल कर पका लें । दाल पकने के बाद एक पैन में घी गरम करके जीरा, करी पत्ता, मेथी, राई, हींग और खड़ी लाल मिर्च से दाल में तड़का बघार दें । आपका सांभर तैयार है ।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...