Skip to main content

फ्रीजर में भोजन को कितने समय तक रखें?

फ्रीजर में भोजन को कितने समय तक रखें?


फ़ूड पोइसनिंग (Food poisoning) और भोजन से पैदा होने वाले पैथोजन्स (pathogens) जैसे इ कोली, सालमोनेला और लिस्टेरिया (E.coli, salmonella and listeria) जमाये गए भोजन से होने वाले खतरे होते हैं। कुछ लोग एक्सपायरी (expiry) की तिथि देखकर खाना फेंक देते हैं, अन्य लोग फंगस (fungus), रंग में बदलाव या भोजन के स्वरुप में बदलाव होने से भोजन फेंक देते हैं। यह बात पता करना काफी मुश्किल है कि खाना कब फेंक देना चाहिए और कब इसे फ्रिज (fridge) में रखना चाहिए।
लोग अपने फ्रिज में भोजन जमाकर रखना पसंद करते हैं। कच्ची सब्जियां और पके हुए भोजन फ्रिज में अच्छे रहते हैं। पर आपको यह पता होना चाहिए कि फ्रिज के अन्दर भी कब तक भोजन अच्छा रह सकता है। ठन्डे तापमान में भी भोजन के अच्छा और स्वस्थ रहने की एक समयसीमा होती है। पर अत्याधिक ठन्डे तापमान में खाना रखने की भी कुछ तकनीकें होती हैं। आपको पका हुआ गर्म भोजन फ्रिज के अन्दर नहीं रखना चाहिए। इसे कुछ देर तक बाहर रखें और फिर इसे कमरे के तापमान के समानांतर आने दें। इसके बाद आप फ्रिज में खाना रख सकते हैं। आइये इस बात को जानें कि आखिर कब तक भोजन को फ्रिज के अन्दर रखा जा सकता है।
सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि भोज्य पदार्थों पर लगे लेबल का असली मतलब क्या है?

रेफ्रिजरेटर का खाना – एक्सपायरी डेट (अंतिम दिनांक) (Expiry date)

यह सामान्यतः ताजे पदार्थों जैसे मांस, दूध, दही और छोटे बच्चो के भोजन पे पायी जाती है। यह डेट हमारी सुरक्षा के लिए होती है और यह माना जाता है कि इस डेट के बाद अगर उस पदार्थ को खाया जाता है तो वह नुकसान पहुँचा सकता है।

समय रहते भोजन का उपयोग श्रेष्ठ होता है (refrigerator ka khane – Best if used by dates)

डेट निकलने के बाद खाने में न तो वह स्वाद रह जाता है और न ही वह सुरक्षित होता है। इसे खाया तो जा सकता है पर नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
निर्माता द्वारा उत्पाद पर एक्सपायरी डेट लिख दी जाती है कुछ टेस्टों द्वारा यह अनुमान लगाते हुये कि उक्त उत्पाद इस दिनांक तक खाना बेहतर होगा। इसलिये हमेशा एक्सपायरी डेट देखकर ही सामान खरीदें और डेट निकलने के बाद उस उत्पाद को न कहें।

फ्रिज का भोजन – भोजन को संरक्षित करने का सुरक्षित तरीका (The safest way to store food – fridge ka khana)

अगर खाने को ठीक ढंग से संरक्षित न किया जाए तो यह नुकसान पहुँचा सकता है। खाने को सामान को घर पहुँचने से ठीक पहले ही खरीदना चाहिये और तुरंत संरक्षित कर देना चाहिये। गर्म और ठन्डे पदार्थों के लिए कूलर या थर्मस का उपयोग किया जा सकता है। खाने के सामान को कभी भी धूप में खुला नहीं छोड़ना चाहिये ऐसे में जीवाणुओं का खतरा बढ़ जाता है।
  • फल और सब्जियां (Fruits and vegetables) – फलों को खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि वो ताज़े हों और उन पर कोई दाग या निशान न हो। साबुत फलों को फ्रीजर में एक सप्ताह तक रखा जा सकता है लेकिन कटे हुये फलों को 2 दिन से अधिक नहीं रखना चाहिये।
  • पैंट्री आइटम (Pantry items) – डिब्बा बंद सामान, सूखे मेवे, दाने और मशाले आदि खराब तो नहीं होते लेकिन उन्हें एक्सपायरी से पहले ही खरीद लेना चाहिये।
  • दूधपनीर और दही (Milk, cheese, and yogurt) – डेरी उत्पादों को फ़्रिज के दरवाजे वाले भाग में न रखें। दूध को ठंडा करके 7 दिन तक रखा जा सकता है। मुलायम पनीर को 3 या 4 दिन एवं सख्त पनीर को 7 से 10 दिन तक भी रख सकते हैं।
  • अंडा (Eggs) – कच्चे अंडे को फ़्रिज में 3 से 5 हफ्तों तक रख सकते हैं।
  • मांसमछली (Meat and chicken) – मांस और मछली को फ़्रिज में 1 या 2 दिन से अधिक न रखें।
  • प्याज और लहसुन (Onions and garlic)  पीली प्याज को 7 दिन तक और लाल प्याज को एक महीने तक संरक्षित रखा जा सकता है।

फ्रिज में भोजन रखना (Keeping food in the fridge)

बैक्टीरिया पनपने से रोकने के नुस्खे (Tips to prevent bacteria from growing)

  • डेयरी उत्पाद तथा अन्य खराब होने वाले उत्पादों को तुरंत फ्रिज में रख दें।
  • कुछ डिब्बों और बोतलों को खोलने के बाद फ्रिज में रखना आवश्यक है।
  • पके हुए भोजन को, खासकर गर्म कमरे या गर्म मौसम के दौरान, जितना हो सके कम समय के लिए फ्रिज से बाहर रखें।
  • सैंडविच (Sandwich) या ठन्डे व्यंजनों को पका लेने के बाद फ्रिज में रख दें।
  • पके हुए भोजन को 3 से 4 घंटों से ज्यादा बाहर ना रहने दें।

फ्रीजर में भोजन रखने की अवधि (Time period till the food stores inside the freezer)

ऐसा पाया गया है कि पका हुआ भोजन फ्रिज में 3 से 4 दिनों तक अच्छी अवस्था में रहता है। पर इस अवधि से ज़्यादा समय तक फ्रिज में भोजन रखना बिल्कुल भी स्वास्थ्यकर नहीं होता। अगर आप लम्बे समय से फ्रिज में पड़े भोजन का सेवन करने का प्रयास करें तो इससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहाँ तक भोजन सुरक्षा और जांच कार्यालय भी यही बात करता है।

फ्रिज में खाना जमा रखने के दिशा निर्देश (Guideline to store food inside freezer)

ऐसी ख़ास विधि होती है जिसकी मदद से आप फ्रीजर में भोजन को जमा करके रख सकते हैं। कई बार हम फ्रीजर से भोजन बाहर निकालते हैं और इसे फेंक देते हैं। हम ऐसा सिर्फ इसलिए करता है क्योंकि वह भोजन खराब हो चुका होता है। पर हम ऐसा रोज़ाना नहीं कर सकते क्योंकि इससे खाने की काफी बर्बादी होती है।

डीप फ्रीज़ में मांस के उत्पाद (Meat items in deep freeze)

कच्चे मांस के उत्पादों को अलग से और पके हुए भोजन से अलग रखने की आवश्यकता होती है। अगर आप अब भी पके हुए भोजन के साथ कच्चा मांस रख रहे हैं तो इससे खाना सड़ने की नौबत आ सकती है। पोल्ट्री (poultry) के उत्पादों और कच्चे मांस को डीप फ्रीजर के अन्दर रखना काफी ज़रूरी है।

फलों और सब्जियों को फ्रिज में रखना (Storing fruits and vegetables)

आप अवश्य ही ताज़ी सब्जियों और फलों को फ्रीजर में रखते होंगे। इन्हें भी अन्दर रखने का एक ख़ास तरीका है। क्या आप भी इन्हें ऐसे ही रख रहे हैं ? कुछ ऐसी सब्जियां और फल होते हैं जो गैस (gas) छोड़ते हैं, जैसे केले, अवोकेडो (avocado), नाशपाती, टमाटर आदि। ऐसी सब्जियों और फलों को फ्रिज से बाहर रखना आवश्यक है। पर ऐसे कुछ फल और सब्जियां हैं जैसे खरबूजा, खुबानी, सेब आदि जिन्हें आसानी से फ्रीजर में रखा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क क...

दर्द

तो इस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द महीने के उन दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है. पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हाथ और पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है. किसी को कम दर्द होता है तो किसी को ज्यादा. सबका दर्द अलग होता है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द है तो ये बेहद सामान्य बात है लेकिन अगर दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो ये चिंता की बात है. कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ जाती है. अगर पीरियड्स में बहुत दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें. हो सकता है कि आपको dysmenorrhoea हो. ये एक हेल्थ कंडिशन है जोकि सात में एक महिला को होती है. कई बार पीरियड्स के रेग्युलर नहीं होने की भी वजह से दर्द होता है. इसके अलावा हेवी ब्लीडिंग होने पर भी दर्द बढ़ जाता है. इन दिनों में, प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस का स्‍त्राव होता है जिसकी वजह से दर्द होता है. इस दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं ताकि उसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाए. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान सिर दर्द, उल्टी और भारीपन की भी शिकायत हो जाती है. पीरि...