Skip to main content

जाने सर्दियों में शरीर को कैसे गर्म रखें Top Eating Tips For Winter To Keep Hot In Hindi

सर्दियों का मौसम भला किसे सुहाना नहीं लगता | इस मौसम की ख़ूबसूरती मन को मोह लेती है | लेकिन बदलते मौसम का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है | इस मौसम में सर्द हवाओं से खुद को बचाने के लिए हम गरम कपड़ो का सहारा लेते है | गरम कपड़े हमें गरम तो रखते है लेकिन ये सिर्फ बाहर से गर्मी प्रदान करते हैं | जबकि सर्दियों में खुद को अंदर से भी गरम रखना जरूरी है |

शरीर को अंदर से गर्म रखने के लियें हमें उचित खाद्यपदार्थ लेने चाहिए | सर्दियों में नियमित आहार के आलावा कुछ अन्य खाद्यपदार्थो का सेवन भी जरूरी है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं | इससे सर्दी को सहन करने कि छमता मिलती है |
डाइटीशियन के मुताबिक, हम अपने खानपान में ध्यान देकर सर्दियों में शरीर को गर्म रख सकते हैं | अपने खाने में ऐसें खाद्यपदार्थो को शामिल करे, जिनमे भरपूर मात्रा में पोषक तत्व हों और जो शरीर को गर्मी प्रदान करे | सर्दियों में हम अपने भोजन में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं
1. सूखे मेवे का सेवन करें Take Dry Fruit In Winter
सूखे मेवे में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं | ये शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं | सर्दियों में सुबह नाश्ते के साथ थोड़े से सूखे मेवे लेने से शरीर में गर्मी का संचार होता है | बादाम, काजू, अखरोट, मुनक्का ये सारे मेवे सर्दियों में आपके शरीर को अंदर से गरम रखने का काम करते हैं | बच्चों को भी आप मेवे का सेवन करा सकते हैं | लेकिन छोटे बच्चों को बादाम खिलाने से पहले उसे पानी में भिगो दें | इससे बादाम में मौजूद गर्मी, पानी के माध्यम से निकल जाती है | मेवे को आप हर मौसम में खा सकते हैं | आप चाहें तो मेवे को बारीक-बारीक काट कर भुनी हुयी सूजी के साथ सेवन कर सकते हैं|
2. नौनवेज का सेवन करने वाले इसका सेवन करें May Take Non-veg
अगर आप नौनवेज भोजन का सेवन करतें हैं, तो सर्दियों में अपने आहार में चिकन, मटन, अंडा व फिश आदि शामिल कर सकते हैं | इनमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है | यह खाद्यपदार्थ, शरीर को भरपूर गरमी प्रदान करते हैं|
अंडे को आप उबाल करके व आमलेट बना कर खा सकते हैं | बच्चो को आप अंडा उबाल कर दें तो अच्छा रहता है | देशी मुरगी का अंडा शरीर को अधिक गर्मी प्रदान करता है | ये हल्के गुलाबी रंग का होता है |
3. सूप का सेवन करें Take Hot Soup In Winter
अगर आप दोपहर या रात के खाने में सूप का इस्तेमाल करें तो यह भी आपको गर्मी प्रदान करता है | आप फिश ,चिकन मटन का सूप दोपहर या रात के खाने के समय ले सकते हैं |
अगर आप शाकाहारी है, तो vegetable सूप का सेवन कर सकते हैं | पालक के सूप में टमाटर, लहसन, अदरक आदि मिक्स करके सूप को और ज्यादा टेस्टी  बना सकते हैं | इसी तरह से आप अन्य सब्जियों का सूप भी ले सकते हैं |
4. आंवला का सेवन Take Indian Gooseberry
आंवला शरीर को गर्म रखता है | आंवले को आप मुरब्बे के रूप में भी सेवन कर सकते हैं | इसके अलावा आंवले का अचार, जूस व आंवले की कैंडी बना कर सेवन कर सकते हैं |
5. पंजीरी के लड्डू Eat Panjeeri Laddu
पंजीरी के लड्डू शरीर को ताकत और गर्मी देते हैं | खाना खाने के बाद आप पंजीरी के लड्डू को स्वीट डिश के रूप में ले सकते हैं |
6. मेथी के लड्डू व हलवा Methi Ke Laddoo or Halwa
सर्दियों में मेथी के लड्डू व हलवा शरीर को गर्मी व ताकत प्रदान करते हैं | आप एक दिन में एक लड्डू का सेवन कर सकते हैं | यह सर्दी से बचाव का अच्छा उपाय है | अगर आप अधिक शारीरिक काम करते हैं, तो 2 लड्डू भी खा सकते हैं | अगर आप दिन भर ऑफिस में बैठ कर काम करते हैं तो 1 लड्डू ही आपके लिए पर्याप्त होगा |
7. तिल की पंजीरी Til Panjeeri Khaye
तिल काफी गरम होता है | तिल का सेवन आप पंजीरी के रूप में कर सकते हैं | आटा, तिल व बूरा को मिला कर पंजीरी बना कर इसे एक मर्तबान में रख लें | रोजाना इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है |

बाजार में भी कई ऐसे खाद्यपदार्थ मौजूद हैं, जो आपके शरीर को गरम रखने में मदद करते हैं | जिन लोगो को घर में ये बनाने का वक्त नहीं मिल पाता, वे बाजार में मिलने वाले Ready-To-Eat प्रोडक्ट को खरीद कर उसका सेवन कर सकते हैं | सेवन करने से पहले आप डब्बे, बोतल आदि पर लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें|

Tags ; food to eat during winter in hindi,foods that warm you up in hindi tips,foods that warm your body temperature in hindi tips,how to keep body warm in cold weather,how to keep body warm naturally hindi tips,winter season food in india hindi tips,winter foods list hindi tips ,winter season food and clothes tips

Comments

Popular posts from this blog

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क क...

दर्द

तो इस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द महीने के उन दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है. पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हाथ और पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है. किसी को कम दर्द होता है तो किसी को ज्यादा. सबका दर्द अलग होता है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द है तो ये बेहद सामान्य बात है लेकिन अगर दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो ये चिंता की बात है. कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ जाती है. अगर पीरियड्स में बहुत दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें. हो सकता है कि आपको dysmenorrhoea हो. ये एक हेल्थ कंडिशन है जोकि सात में एक महिला को होती है. कई बार पीरियड्स के रेग्युलर नहीं होने की भी वजह से दर्द होता है. इसके अलावा हेवी ब्लीडिंग होने पर भी दर्द बढ़ जाता है. इन दिनों में, प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस का स्‍त्राव होता है जिसकी वजह से दर्द होता है. इस दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं ताकि उसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाए. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान सिर दर्द, उल्टी और भारीपन की भी शिकायत हो जाती है. पीरि...