Skip to main content

साड़ी के साथ हेयर स्टाइल्स भी जरूरी

यदि आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं और हमेशा एक ही तरह के हेयर स्टाइल से तंग आ चुकी हैं, तो आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल चुनने चाहिए, जो साड़ी पर आसानी से बनाए जा सकते हों तथा जो देखने में भी आकर्षक हों।

शादी के फंक्शन से लेकर बर्थ डे पार्टी तक इतने सारे समारोह होते हैं, जिनमें साड़ी के साथ यदि आप ये हेयर स्टाइल बनाएं तो ग्लैमर और स्टाइलिश दिखेंगी।

स्ट्ड जूड़ा : यह जूड़ा बालों को बिखरने नहीं देता है और इसे साधारण जूड़े की तरह ही बनाया जाता है। बस आपको कोई अच्छी सी क्लिप लगाना होती है, ताकि जूड़ा सूना न लगे।

साइड चोटी : यदि आप खुले बालों या साधारण चोटी परेशान हो गई हैं, तो साइड चोटी बनाएं। साइड में चोटी को खजूर के तरीके से गूंथ लें।

फ्रंट पफ जूड़ा : इसमें सामने की ओर छोटा सा पफ बनाया जाता है और फिर पीछे की ओर जूड़ा बनाते हैं। आप चाहें तो इसमें सफेद गजरा भी लगा सकती हैं।

बीच से मांग निकालकर बनाएं जूड़ा : साधारण तरीके से बालों को कंघी कर के जूड़ा बनाने से बेहतर है कि आप बीच से मांग निकाल लें और फिर जूड़ा बनाएं।

हेयर पफ पोनीटेल : बालों में हल्का सा पफ बनाएं और पोनीटेल बनाएं। यह लुक काफी खास लगता है और उम्र भी कम लगती है।

ब्रेडेड जूड़ा : यदि आप एथनिक लुक कैरी कर रही हैं, तो ब्रेडेड जूड़ा सबसे अच्छा लगता है। इस जूड़े में गजरा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

ट्वीस्टेड जूड़ा : विंटेज लुक के लिए ये जूड़ा सबसे खास होता है। इसे आपको पिन से कसना पड़ता है और यह फेंसी साड़ी पर बनाया जाता है। किसी भी पारंपरिक परिधान पर यह अच्छा नहीं लगता है।

वेवी बॉब : यह स्टाइल साड़ी पर काफी अच्छा लगता है। यह क्लासी टच देता है।

विंटेज हेयर स्टाइल : इस हेयर स्टाइल में बालों को ऊपर की ओर से कर्ल करके पफ बना दिया जाता है और नीचे की ओर खुला रखा जाता है।

प्लेटेड बन : साइड से खजूर चोटी बना कर उसे जूड़े का रूप देना, रूटीन अवसरों पर पहनी जाने वाली साड़ी पर बेहद खास लगता है।

मांग टीका हेयर स्टाइल : यदि आप साड़ी पर मांग टीका लगाने वाली हैं, तो ऐसा हेयर स्टाइल बहुत जंचता है। इसमें आप मांग टीका के लिए बालों में जगह कर देती हैं और बाकी बालों को एक तरीके से खुला छोड़ दें।

एंबेलिश्ड जूड़ा : ब्रेडेड बन में आप लिली या गुलाब को साइड टक कर लें। यह हल्दी की रस्म या मेंहदी की रस्म के दौरान पहनी जाने वाली साड़ी में बहुत अच्छा लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...