Skip to main content

सेक्‍स के बाद सबसे ज्‍यादा सिगरेट पीती हैं महिलाएं

  • ByJaianndata.com
  • Publish Date: 01-06-2018 / 7:16 AM
  • Update Date: 01-06-2018 / 7:16 AM

स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली संस्था इंडस हेल्थ प्लस ने एक रिसर्च किया जिसमें पता चला है कि ज्यादातर पुरुष खाना खाने के बाद धूम्रपान करना पसंद करते हैं जबकि महिलाएं सेक्‍स के बाद सिगरेट पीती हैं।

खाना खाने के बाद ज्‍यादा होती है सिगरेट की तलब
संस्था ने आज ‘तंबाकू निषेध दिवस’ के मौके पर जारी रिपोर्ट में कहा है कि धूम्रपान करने वाली 58 प्रतिशत महिलाएं सेक्‍स के बाद और 70 प्रतिशत पुरुष खाना खाने के बाद सिगरेट पीना पसंद करते हैं। एक सप्ताह का यह रिसर्ज घर के अंदर धूम्रपान करने वालों पर किया गया था। इसमें यह भी कहा गया है कि अधिकतर धूम्रपान करने वालों में यह भ्रम होता है कि सिगरेट पीने से उनका तनाव कम हो जाता है। खाना खाने के बाद सिगरेट पीने की तलब सबसे ज्यादा होती है जबकि सुबह नित्यकर्म के बाद का समय दूसरे स्थान पर है।

घर के अंदर सिगरेट पीती हैं 94% महिलाएं
रिपोर्ट में कहा गया है कि धूम्रपान करने वाले स्त्री-पुरुषों में से 81 प्रतिशत घर के भीतर कस लगाते हैं जबकि 19 प्रतिशत ही परिवार के सदस्यों के सामने बिल्कुल सिगरेट नहीं पीते। महिलाओं में 94 प्रतिशत घर के अंदर धूम्रपान करती हैं जबकि ऐसा करने वाले पुरुषों की संख्या 74 प्रतिशत है। 33 प्रतिशत महिलाएं अपने बजट में सिगरेट के लिए भी प्रावधान करती हैं।

बालकनी को करते हैं सबसे ज्‍यादा पसंद
स्थान के लिहाज से लोग कस लगाने के लिए सबसे ज्यादा बालकनी को पसंद करते हैं। इसके बाद गार्डन, बेडरूम और रेस्टरूम का स्थान है। सर्वेक्षण के अनुसार मात्र 24 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे प्रजनन क्षमता पर धूम्रपान का विपरीत असर होने के कारण इसे छोड़ने का विकल्प चुनेंगे। इससे पता चलता है कि ज्यादातर लोगों में इस जानकारी का अभाव है कि सिगरेट पीने से महिलाओं और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता कम होती है।

सर्वेक्षण में 51 प्रतिशत लोगों ने यह भी कहा कि उनके परिवार में कोई दूसरा व्यक्ति सिगरेट नहीं पीता। इंडस हेल्थ प्लस के संयुक्त प्रबंध निदेशक अमोल नाइकावडी ने कहा – किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन एक सामाजिक एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। लोगों को इसके कुप्रभाव के बारे में संवेदनशील बनाने की जरूरत है।

Share This Article On :

loading...

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...