Skip to main content

सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद है शहद

  • ByJaianndata.com
  • Publish Date: 27-08-2018 / 10:50 PM
  • Update Date: 27-08-2018 / 10:50 PM

मौसम कोई भी हो, स्किन की समस्या बनी ही रहती है। स्किन और सेहत खराब होने पर हम हमेशा मौसम को दोष देते हैं, पर ये जरूरी नहीं है कि मौसम ही खराब हो।  हमारी बिगड़ी लाइफस्टाइल या व्यस्तता ही इसके मुख्य कारण हैं।

इसकी वजह से सेहत पर ध्यान नहीं जाता और स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। हर मौसम में स्किन को हेल्दी रखने के लिये एक्सपर्ट्स शहद से जुड़ी देसी टिप्स बताएंगे। उन्होंने बताया कि शहद सेहत के साथ सुंदरता बढ़ाने में भी मददगार होता है।

शहद में मौजूद विटामिन और एंटीबैक्टीरियल तत्व इन्हें दूर करने में मदद करते हैं। इससे चेहरा निखरा हुआ और स्किन सॉफ्ट नजर आती है। स्किन से जुड़ी कितनी तरह की समस्याएं- स्किन का रूखापन, बेजान और आॅइली होने पर शहद की मदद से दूर किया जा सकता है।

स्किन बनाए मुलायम
आधे कटे नीबू के रस में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे लगाने से पहले चेहरे को धो लें व हलके हाथों से टॉवेल से पोंछकर पेस्ट लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस पेस्ट का उपयोग करें।

ग्लोइंग के लिए
आधे कटे टमाटर के रस के साथ आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। चार दिन के अंतर में उपयोग करने से फेस ग्लो करने लगेगा। या, दो छोटा चम्मच दही के साथ एक छोटा चम्मच शहद मिला लें। इस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

काले धब्बे दूर होंगे
एक केले को मैश करने के बाद उसमें एक चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच नीबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करने से काले धब्बे दूर हो जाते हैं।

आॅइली स्किन के लिए लाभकारी
दो छोटे चम्मच आॅलिव आॅइल के साथ एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। दो मिनट तक अच्छी तरह मिलाकर 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। हलका गर्म करने के बाद 5 से 7 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। हलके गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। हफ्ते में दो बार उपयोग करें।

बेसन बढ़ाए खूबसूरती
डैड स्किन निकालने के लिए दो छोटे चम्मच बेसन में एक चम्मच शहद के साथ थोड़ा-सा पानी मिलाकर एक फेस पैक बना लें। इसे सावधानी के साथ आंखों से थोड़ा दूर 30 मिनट तक लगाकर रखें। गुनगुने पानी के साथ हलके हाथों से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

Share This Article On :

loading...

Comments

Popular posts from this blog

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क क...

दर्द

तो इस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द महीने के उन दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है. पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हाथ और पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है. किसी को कम दर्द होता है तो किसी को ज्यादा. सबका दर्द अलग होता है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द है तो ये बेहद सामान्य बात है लेकिन अगर दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो ये चिंता की बात है. कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ जाती है. अगर पीरियड्स में बहुत दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें. हो सकता है कि आपको dysmenorrhoea हो. ये एक हेल्थ कंडिशन है जोकि सात में एक महिला को होती है. कई बार पीरियड्स के रेग्युलर नहीं होने की भी वजह से दर्द होता है. इसके अलावा हेवी ब्लीडिंग होने पर भी दर्द बढ़ जाता है. इन दिनों में, प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस का स्‍त्राव होता है जिसकी वजह से दर्द होता है. इस दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं ताकि उसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाए. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान सिर दर्द, उल्टी और भारीपन की भी शिकायत हो जाती है. पीरि...