Skip to main content

घर पर ही बालों को बनाएं लंबे-सिल्की और शाइनी, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

  • ByJaianndata.com
  • Publish Date: 31-08-2018 / 6:29 PM
  • Update Date: 31-08-2018 / 6:29 PM

बाल हर किसी की खूबसूरती का पहला एक हिस्सा है। घने और लंबे बालों के लिए लड़कियां काफी जतन करती है। बाल जितने शरीर की खूबसूरती बढ़ाते हैं उतनी ही मेहनत उनकी केयर करने में लगती है। हर मौसम में बालों की केयर अलग-अलग तरीक से करना चाहिए। गर्मियों में तेज धूप से और सर्दियों में ठंडी हवा से बालों को बचाना चाहिए।

ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लंबे-घने खूबसूरत और रेशम से चमकते हुए बनाने की चाहत रखती हैं, तो आपको अब ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको कुछ आसन और घरेलू टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप भी खूबसूरत लंबे घने बालों की मल्लिका बन सकती हैं।

अंडे का लेप लगाएं
सप्ताह में एक बार बालों में अंडे का लेप लगाएं। इसमें अधिक मात्रा में आयरन, सल्फर, सेलेनियम और जिंक पाया जाता है। ऐसा करने के लिए आप एक कटोरे में अंडे को अच्छी तरह फेंट लें, इसके बाद इसमें एक नीबू निचोड़ दें और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह फेंट लें और बालों में जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लगाएं और कम से कम 15-20 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर बालों को अच्छे से शेम्पू करके धो लें।

मैथी से करें मसाज
मैथी के 2-4 चमच्च बीजों को रात के समय पानी में गला दें। रातभर पानी में गला रहने दें और सुबह इसे ग्राइंड करके इसमें दो चमच्च नारियल का तेल मिक्स करें। नारियल के तेल की जगह आप सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें और फिर बालों में शेम्पू कर लें। इस प्रयोग को आप हफ्ते में लगभग दो से तीन बार के सकती हैं।

आंवले का प्रयोग
आंवला बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। ये बालों को स्वस्थ, घना और चमकदार बनाने में काफी सहायक है। सबसे पहले एक कटोरे को पानी से भर कर एक बड़ा चम्मच आंवले का पाउडर और एक चम्मच रीठा-शिकाकाई पाउडर मिक्स करें। इसे गर्म करें और फिर ठंडा होने पर बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। लगभग 1 घंठे बाद बालों को अच्छे से धो लें। आप हिना में भी इन पाउडर को मिक्स कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

पपीता और दही
पपीता के प्रयोग से बाल सुंदर और स्वस्थ बनते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है। बालों की लंबाई के अनुसार पपीता लें और आधा कप दही में इसे पीस लें और अच्छे से बालों की जड़ों में लगाएं, फिर धो लें।

तनाव को रखें दूर
बालों के गिरने का सबसे बड़ा कारण तनाव है। तनाव ही बालों के बढ़ने में बाधा डालता है और बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। इससे बाल झड़ने लगते हैं और इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अपने आप को तनाव मुक्त रखें। इसके लिए आप योग-प्राणायम का भी सहारा ले सकती हैं।

एलोवेरा है रामबाण औषधी
बालों को झड़ने से रोकने के लिए या दोमुहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा एक प्रकार की रामबाण औषधी है। ये बालों में रुसी कम करता, बालों को मुलायम बनाता है और बढ़ने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में नीबू रस मिलाने के बाद बालों में 20 मिनिट तक लगा रहने दें, फिर बालों को अच्छे से धो लें।

पौष्टिक एवं संतुनित आहार
पर्याप्त मात्रा संतुलन आहार स्वस्थ बालों के लिए जरुरी है। भोजन में प्रोटीन विटामिन, मिनरल अधिक मात्रा में हो ऐसे भोजन को चुनें जिसमें विटामिन, जिंक, आयरन औश्र पोषक तत्व मौजूद हों। जैसे दूध, दही, अंडा, हरी सब्जिया आदि। इनके सेवन से बाल मजबूत और घने होते हैं।

Share This Article On :

loading...

Comments

Popular posts from this blog

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क क...

दर्द

तो इस वजह से होता है महीने के उन दिनों में दर्द महीने के उन दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है. पीरियड्स की डेट आने से पहले ही हाथ और पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है. किसी को कम दर्द होता है तो किसी को ज्यादा. सबका दर्द अलग होता है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान हल्का दर्द है तो ये बेहद सामान्य बात है लेकिन अगर दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो ये चिंता की बात है. कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि उन्हें दवा लेनी पड़ जाती है. अगर पीरियड्स में बहुत दर्द रहता है तो इसे अनदेखा न करें. हो सकता है कि आपको dysmenorrhoea हो. ये एक हेल्थ कंडिशन है जोकि सात में एक महिला को होती है. कई बार पीरियड्स के रेग्युलर नहीं होने की भी वजह से दर्द होता है. इसके अलावा हेवी ब्लीडिंग होने पर भी दर्द बढ़ जाता है. इन दिनों में, प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस का स्‍त्राव होता है जिसकी वजह से दर्द होता है. इस दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं ताकि उसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाए. बहुत सी महिलाओं को इस दौरान सिर दर्द, उल्टी और भारीपन की भी शिकायत हो जाती है. पीरि...