Skip to main content

सर्दियों में अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ऐसे चुनें सही कॉस्मैटिक

  • ByJaianndata.com
  • Publish Date: 02-12-2018 / 11:51 PM
  • Update Date: 02-12-2018 / 11:51 PM

सर्दियों का मौसम आते ही हमारे कपड़ों और खानपान के साथ-साथ हमें हमारे कॉस्मैटिक प्रोडक्ट में भी बहुत से बदलाव करने पड़ते हैं। इसकी मुख्य वजह होती हैं सर्दियों की सुर्ख हवाएं जो हमारी स्किन को ड्राई बना देती हैं। कई बार इन हवाओं से अपनी स्किन को बचाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम और लोशन मौजूद हैं। अपने स्किन टाइप के अनुसार जानें कि सर्दियों में अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको किस तरह के कॉस्मैटिक का इस्तेमाल करना चाहिए।

ड्राई स्किन-
अगर आपकी स्किन में ऑयल कम है और आपकी स्किन हमेशा ड्राई रहती है तो सर्दियों में आपको अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना होगा। सर्दियों में अकसर हमारी स्किन में तेल और पानी दोनों ही कम हो जाता है जिसके कारण स्किन और भी ड्राई हो जाती है। अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए जब भी आप कोई क्रीम या लोशन लें तो ध्यान रखें कि उसमें hyaluronic acid मौजूद हो। इस ऐसिड में सुपर हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं तो आपकी स्किन के मॉइस्चर को बनाए रखने में मदद करते हैं।

ऑयली स्किन-
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सर्दियों में आपको ड्राई स्किन वालों के मुकाबले थोड़ी कम परेशानी होगी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आपको अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करने की जरूरत नहीं है। सर्दियों की ड्राइनेस से बचने के लिए आप लाइट फॉर्मूला का सीरम या फिर जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी स्किन को ड्राई भी नहीं होने देगा और ना ही इसे ज्यादा ऑयली होने देगा जिससे कि आपके स्किन पोर्स बंद हो जाएं।

सेंसेटिव स्किन-
अगर आपकी स्किन सेंसटिव है और आपको सर्दियों में इचिंग प्रॉब्लम होती है तो कोई भी कॉस्मैटिक खरीदते वक्त ये ध्यान रखें कि उसमें एंटीऑक्सिडेंट मौजूद हो। यह आपकी स्किन को मॉइसचराइज भी रखेगा और किसी तरह की एलर्जी भी नहीं होने देगा।

Share This Article On :

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...