Skip to main content

मानसिक रूप से मजबूत लोग कभी नहीं करते ये गलतियां

मानसिक रूप से मजबूत लोग कभी नहीं करते ये गलतियां



हर किसी की लाइफ में वह दिन जरुर आता है, जब उसे मानसिक रूप से मजबूत बन कर अपनी जिंदगी का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ता है। जो लोग मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, वे अपनी भावनाओं, विचारों और व्यवहार को अच्छी तरह से काबू में रखना जानते हैं।
आज की इस दुनिया में जहां लोग काम निकलवाने के लिये दूसरे का इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं, अगर व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत ना हो तो, जीना दूभर हो जाएगा। रिलेशनशिप हो या फिर जॉब की परेशानी, आप कितने ज्यादा मानसिक रूप से मजबूत हैं, यह बताता है कि आप जिंदगी में कैसे जी पाएंगे। जिंदगी में कोई भी परेशानी क्यूं ना आए, मगर जो लोग मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, वे परेशानियों को नए लेंस से देखना जानते हैं। तभी तो उनकी लाइफ बिल्कुल स्मूथ रहती है और वे ही सफलता की सीढियां भी चढ़ते हैं।
खुद की मजबूरी पर रोते नहीं
मेंटली मजबूत लोग अकेले बैठ कर ना तो पछताते हैं और ना ही अपनी मजबूरी पर रोते हैं। वे जानते हैं कि जिंदगी में आसान नहीं होती इसलिये वे अपनी जिंदगी की जिम्मेदारी खुद उठाना सीखते हैं।

अपनी ताकत आसानी से नहीं देते
वे दूसरों को अपनी जिंदगी कंट्रोल नहीं करने देते और ना ही वे अपनी शक्ति को दूसरों के हाथों में देते हैं। वह यह नहीं कहते फिरते कि मेरा बॉस मुझे अच्छा महसूस नहीं करवा रहा है, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी पावर के बिना उनकी भावना को कोई ठेस भी नहीं पहुंचा सकता।
बदलाव से घबराते नहीं
मानसिक रूप से मजबूत लोग किसी भी प्रकार के परिवर्तन से बचने की कोशिश नहीं करते। इसके बजाय, वे सकारात्मक बदलाव का स्वागत करते हैं और उसे अपनाने को तैयार रहते हैं। वे समझते हैं कि बदलाव अपरिहार्य है और उनकी क्षमता को अनुकूल करने के लिए में विश्वास
करते हैं।
अपनी एनर्जी को बरबाद नहीं करते
ये चीज वे बदल नहीं सकते, उसके पीछे वह अपनी एनर्जी को बरबाद नहीं करते। वहीं वे अपनी एनर्जी को दूसरी जगह पर लगाते हैं।
हर किसी को खुश करना जरुरी नहीं समझते

वे हर समय हर किसी को खुश करना जरुरी नहीं समझते। उन्हें ना कहने से डर नहीं लगता या फिर वे तब बोलते हैं जब जरुरी होता है।

पास्ट में जीना पसंद नहीं करते
ऐसे लोग अपना समय पुरानी बातों में वेस्ट नहीं करते। वे अगर उसे याद भी करते हैं, तो उससे केवल सीख लेने के लिये याद करते हैं। वे आज में जीना पसंद करते हैं और आगे के लिये प्लान बनाते हैं।

एक ही गलती को बार-बार नहीं दोहराते
वे अपनी पिछली गलतियों से सीखते हैं। नतीजतन, वे उससे सबक लेते हैं, आगे बढ़ते हैं और भविष्य में बेहतर निर्णय लेते हैं।

दूसरों से जलते नहीं
वे दूसरों की सफलता से खुश हो कर उनके साथ मिल कर जश्न मानते हैं। उनका मानना है कि सफलता केवल कड़ी महनत से मिलती है।

एक हार के बाद निराश नहीं होते
रास्ते में आने वाली कठिनाई से विफल होकर वो अपना रस्ता नहीं बदलते बल्कि इसको एक मौका समज कर उससे सीखते हैं। वो बार-बार उस कठिनाई का सामना करते हैं जबतक वो कठिनाई को पार नही कर देते।

दुनिया से कुछ अपेक्षा नहीं रखते
वे नहीं चाहते कि किसी भी काम को करने के बाद दुनिया उन्हें सर आंखों पर बैठाये या धन्यवाद बोले। इसके बजाय वे अपनी योग्यता के आधार पर आधारित अवसरों को खोजते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं करण और बिपाशा, ऐसे किया एक-दूसरे को विश (Karan Singh Grover And Bipasha Basu celebrating 2nd Marriage Anniversary)

Share Get link Facebook Twitter Pinterest Google+ Email Other Apps Labels #ChalSaheli #MeriSaheli आज के आपाधापी भरे जीवन में एक अच्छे करियर की तलाश, अभिभावकों की उम्मीदें, और अपनी महत्वाकांक्षाएं- इन सबको पूरा करने के लिए ज़रूरी है एक ऐसा फॉर्मेट तैयार करना, जिससे आप न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें, बल्कि कड़ी स्पर्धा के बावजूद अपने लिए अपनी योग्यतानुसार एक सुनहरा भविष्य संजो सकें. तो फिर देर किस बात की. आइए, पहले एक फॉर्मेट तैयार करते हैं कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 1. लक्ष्य निर्धारणः सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको क्या बनना है, सफलता आपको किस क्षेत्र में चाहिए और क्या आप उस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो पाएंगे? हमारे एक परिचित हैं, जिन्होंने पहले इंजीनियरिंग की, कुछ साल जॉब किया और फिर एमबीए किया, उसके बाद बैंक में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने अपनी योग्यता का झंडा हर जगह फहराया, पर सवाल ये है कि अगर आपका रुझान उस ओर नहीं है, तो वो दिशा आप न चुनें. दिशा वो चुनें, जिसमें आपका रुझान हो...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...