Skip to main content

क्या आपने अपने बच्चों को MR Vaccine दिया हैं ? पढ़े - Measles-Rubella (MR) Vaccination Campaign से जुड़े सवालों के जवाब

भारत सरकार ने इस वर्ष खसरा (Measles) और जर्मन खसरा (Rubella) के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान Measles-Rubella Vaccination Campaign की शुरुआत की हैं। Measles यह बच्चों के लिए जानलेवा बीमारी है और Rubella के कारण बच्चों में कई प्रकार के जन्मजात दोष निर्माण होते हैं।

ऐसे तो अभी तक 2 वर्ष तक के आयु के बच्चों को MMR वैक्सीन के 2 dose दिए जाते है पर इस अभियान के अंतर्गत 9 महीने से 15 वर्ष तक के बच्चों को अतिरिक्त MR वैक्सीन का बूस्टर डोज़ दिया जानेवाला हैं। Measles और Rubella को Polio की तरह भारत से जड़ से मिटाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया हैं।

भारत सरकार के Measles-Rubella Vaccination Campaign को लेकर कई लोगों के मन कई तरह के सवाल है जिसका जवाब देने की कोशिश आज इस लेख में हम करने जा रहे हैं। अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :

mr-vaccine-campaign-information-in-hindi

Measles-Rubella (MR) Vaccination Campaign से जुड़े सवालों के जवाब Measles-Rubella Vaccination Campaign FAQ in Hindi  

1. MR Vaccine कब दी जाती हैं ?

सामान्यतः बच्चों को दो वर्ष की आयु तक MMR वैक्सीन के अंतर्गत MR वैक्सीन के दो डोज़ दिए जाते हैं। पहला डोज़ 9 से 12 महीने के बिच में और दूसरा डोज़ 16 से 24 महीनो के बिच दिया जाता हैं। इन दो डोज़ के अतिरिक्त एक और MR वैक्सीन का डोज़ अब 9 महीने से 15 वर्ष तक के बच्चों को दिया जानेवाला हैं।
2. क्या यह MR वैक्सीन बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं ?
जी हां ! यह MR वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और आज 150 से अधिक देशों में इसका उपयोग हो रहा हैं। अधिकतर बच्चो में इस वैक्सीन का कोई side effect नहीं देखा गया हैं। कुछ बच्चों में इस वैक्सीन के कारण हल्का बुखार आना, इंजेक्शन के जगह हलकी सूजन और खुजली आना यह लक्षण देखे गए है पर यह जल्द ठीक हो जाते हैं।
3. क्या बच्चों को MMR वैक्सीन दिए जाने के बाद भी MR वैक्सीन लगाना जरुरी हैं ?
जी हाँ ! MMR वैक्सीन दिए जाने के बाद भी MR वैक्सीन लगाना जरुरी हैं। अगर आपने MMR वैक्सीन का डोज़ लिया है तो उसके 28 दिन के बाद इस वैक्सीन का डोज़ लगा सकते हैं। सभी बच्चों को Measles और Rubella से पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए यह जरुरी हैं।

4. MR वैक्सीन कहा और लगाया जा सकता हैं ?

MR वैक्सीन बच्चो को 9 महीने की आयु से लेकर 15 वर्ष तक की आयु तक लगाया जा सकता हैं। यह वैक्सीन सरकार द्वारा सरकारी अस्पताल, आंगनवाड़ी, स्कूल और मोबाइल वैन द्वारा मुफ्त में लगाया जायेगा। आप प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर भी यह वैक्सीन लगवा सकते हैं।

5. क्या यह सरकारी MR वैक्सीन अच्छी गुणवत्ता (Quality) की हैं ?

जी हाँ ! यह MR वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संघटन द्वारा प्रमाणित किया गया है और 150 देशों में सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा हैं। हर MR वैक्सीन के ऊपर Vaccine Vial Monitor लगाया गया है जो की उस वैक्सीन की गुणवत्ता दर्शाता हैं। गुणवत्ता कम पायी जानेपर उस वैक्सीन को नष्ट किया जाता है और केवल अच्छी क्वालिटी वाली वैक्सीन ही बच्चों को लगायी जाती हैं।

6. MR वैक्सीन कैसे दिया जाता हैं ?

MR वैक्सीन को देने से पहले इसे इसके साथ आनेवाले एक घोल (diluent) में मिलाया जाता है और फिर हात में चमड़ी के निचे दिया जाता हैं। हर वैक्सीन एक नए disposable syringe के साथ दिया जाता है जो एक बार उपयोग करने पर दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता हैं।

7. क्या यह MR वैक्सीन बुखार होने पर दिया जा सकता हैं ?

ऐसे तो बच्चों को हल्का बुखार, सर्दी, जुखाम, जुलाब होने पर यह वैक्सीन दिया जा सकता हैं पर यह वैक्सीन उस दिया जाना चाहिए या नहीं इसका निर्णय आपका डॉक्टर अच्छी तरह से कर सकता हैं। मामूली बीमारी में यह वैक्सीन देने से कोई हानि नहीं होती हैं।

8. MR वैक्सीन किसे नहीं दिया जाना चाहिए ?

MR वैक्सीन इन परिस्तिथि में नहीं दिया जाना चाहिए, जैसे की

  1. बेहद ज्यादा बुखार, फिट आना, बेहोशी 
  2. हॉस्पिटल में दाखिल बच्चे 
  3. पहले MMR वैक्सीन से एलर्जी हो चुकी हैं 
  4. ऐसे बच्चे जिन्हे स्टेरॉयड दवा शुरू है या जिनकी रोग प्रतिकार शक्ति बेहद ज्यादा कम हो चुकी हैं (HIV AIDS) या जो किसी वजह से रोग प्रतिकार शक्ति कम करने की कोई दवा ले रहे हैं। 
MR वैक्सीन का यह अभियान में हम सभी ने अपना पूरा योगदान देना चाहिए और Measles और Rubella जैसे बीमारी से अपने बच्चों को बचाने के लिए इस अभियान की जानकारी सभी को देनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा यह भी कहा गया है की आगे जाकर MMR वैक्सीन की जगह वैक्सीन अनुसूची में MR वैक्सीन को शामिल किया जायेगा।

अगर यह भारत सरकार के Measles-Rubella Vaccination Campaign से जुडी जानकारी आपको उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे। 
Designed by Freepik
loading...

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...