Skip to main content

शेड हेयर कलर्स का बढ़ता ट्रेंड कर रहा बालों को कमजोर

  • ByJaianndata.com
  • Publish Date: 13-03-2018 / 10:39 PM
  • Update Date: 13-03-2018 / 10:39 PM

फैशन में आए हेयर कलर का ट्रेंड बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। पहले रैनबो केवल आसमान में हुआ करता था, लेकिन आज का यूथ रैनबो को अपने बालों में भी फॉलो कर रहा है या यह कह सकते हैं कि बालों को रंग-बिरंगी डाय कर रहा है। इसमें लड़के हों या लड़कियां अपने बालों को रंगने के लिए बाजार में आए कई कलर्स का प्रयोग करते हैं।

यह हेयर कलर्स सिंगल डार्क, लाइट और मल्टी कलर्स भी हो सकते हैं, लेकिन इनका प्रयोग करने से पहले आप इनके खतरे के बारे जान लें, क्योंकि यह आपकी लाइफ स्टाइल से जुड़ा है। कहीं ये आपके शरीर को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे हैं। विशेषज्ञों से जानते हैं कि इन रंग-बिरंगे बालों से आपकी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।

स्किन एलर्जी
बालों में कलर करने से स्किन एलर्जी होती है, क्योंकि हेयर कलर में ऐसे केमिकल होते हैं जो स्किन पर गहरा असर करते हैं। वास्तव में हेयर कलर्स में पीपीडी पेराफेनील डिमाइन होता है, जिससे स्केल्प का लाल होना, खुजली, आंखों व कान के पास में सूजन आना, आंखों में जलन होना शामिल है। इससे चेहरे पर खुजली भी हो सकती है।

बालों का रूखापन व झड़ना
कलर्स में अमोनिया होने से यह तत्व हेयर फाइबर को खोलकर अपना काम करता है अर्थात बालों को कलर करता है, लेकिन उसे कमजोर व बेजान कर देता है। परमानेंट कलर में इसका अधिक प्रयोग किया जाता है। यह बालों में मौजूद प्रोटीन को समाप्त कर देता है, जिससे बालों में सभी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यही केमिकल बालों की स्केल्प को कमजोर करता है और बालों को माइवरेट करने के लिए मॉइश्चराइजर नहीं मिलता है तो बालों में खुजली, डेंड्रफ होना शुरू हो जाता है।

कैंसर का खतरा
इन सभी के अतिरिक्त हेयर डाई में कारसीनोजिक नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर कासिंग होता है। विशेषज्ञ कहते हैं 1980 से पहले लोग हेयर डाई से कैंसर पीड़ित होते थे। नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के अनुसार गाढ़े रंग के परमानेंट हेयर कलर डाई से ल्यूकेमिया या लिम्फोमा जैसे रोग भी हो सकते हैं। आज लोग सिंगल कलर, मल्टी कलर कराते हैं सभी कलर्स में अनेक केमिकल होने के कारण यह समस्या एक बार फिर बढ़ सकती है।

कलर्स की कई कैटेगिरी
डॉ. अनिल गर्ग कहते हैं कि टीवी एक्टर्स चंद समय के लिए कलर कराते हैं जो कि परमानेंट नहीं होता, जिससे बीमारी की संभावना कम हो जाती है। कलर्स की कैटेगिरी होती हैं, बाजार में नए-नए कलर आने से लोगों का हेयर कलर से विश्वास उठ गया है। चूंकि फैशन की बात होती है, तो वह कलर कराने के लिए मजबूर हो जाते हैं, लेकिन वे उस कलर का उचित परिणाम नहीं जानते कि यह बहुत हार्मफुल हैं।

कई बीमारियां होने का खतरा
डॉ. कविश चौहान ने बताया बाल बहुत नाजुक होते हैं, जिससे किसी भी मेडिसिन का प्रभाव उन पर पड़ता है। यदि हम कोई पावरफुल मेडिसिन लेते हैं तो हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। यहां तो बालों को कलर करने की बात है, उस कलर में कई तरह के केमिकल होते हैं, जो बालों को कई तरह से प्रभावित करते हैं। कुछ लोग ग्रे हेयर छुपाने के लिए, कुछ फैशन के कारण हेयर डाई करवा लेते हैं, जिससे वे कई बीमारियों को आमंत्रण देते हैं। यदि कोई प्रेग्नेंट लेडी हेयर कलर कराती है तो इसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है।

Share This Article On :

loading...

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...