Skip to main content

ऐसे बनाएं अपने नाखूनों को सुंदर और मजबूत, अपनाएं ये टिप्‍स

  • ByJaianndata.com
  • Publish Date: 03-08-2018 / 9:06 PM
  • Update Date: 03-08-2018 / 9:06 PM

हर महिला की यही ख्वाहिश होती है कि उसके नाखून साफ और चमकदार हों, लेकिन घरेलू काम-काज और खानपान की आदतों की वजह से नाखून बिना किसी कारण के ही टूटने लगते हैं। यदि आप नाखूनों को स्वस्थ बनाना चाहती हैं तो इसके लिए रसोई में मौजूद कुछ सामान और खानपान पर ध्यान देकर भी अपनी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकती हैं। आइए जानते हैं किस तरह से नाखूनों को सुंदर बनाया जाए।

नींबू के रस से करें साफ
एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच ऑलिव आयल मिलाकर हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद दस मिनट तक अपने नाखूनों को इसमें डालकर रखें। या फिर गर्म पानी में नींबू का रस डालकर अपनी उंगलियों को पांच मिनट तक इसमें डूबोकर रखें। फिर हाथों को साफ पानी से धो लें। इससे नाखून कोमल और साफ हो जाएंगे। आप चाहें तो नींबू के छिलकों को नाखूनों पर रगड़ सकती हैं।

टूथब्रश-बेकिंग सोडा का भी करें उपयोग
बेकिंग सोडा नाखूनों को साफ और सफेद बनाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। एक टूथब्रश में बेकिंग सोडा लगाकर नाखूनों की सफाई करें। यदि आप और भी ज्यादा सफेदी चाहती हैं तो बेकिंग सोडा में नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

नारियल के तेल से करें मालिश
नारियल के तेल को गर्म करें और प्रत्येक नेल पर इसे लगाएं और अच्छी तरह धीरे धीरे पांच मिनट तक मालिश करें। इससे रक्त परिसंचरण में सुधार होगा और नाखूनों को मोस्चराइजर मिलेगा| इस उपाय को दिन में दो से तीन बार करें। जब तक आपके नाखून स्वस्थ और मजबूत नहीं हो जाते, तब तक इन उपचारों का कई हफ़्तों तक उपयोग करें। नाखूनों के इलाज के लिए जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

..और मजबूत हो जाएंगे आपके नाख़ून
एक छोटी कटोरी में सेब का सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण में अपने नाखूनों को कुछ देर के लिए भिगो कर रखें। इस विधि को दिन में एक बार करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके नाख़ून मजबूत हो जाएंगे।

विटामिन का रखें खास ख्‍याल
रुखे और बेजान नाखूनों की एक वजह खाने में विटामिन और मिनरल का ना होना भी होता है। कोशिश करें की विटामिन ए और ई को अपने आहार में जरुर शामिल करें। बायोटिन, कैल्शियम पैंटोथेनिक एसिड और जिंक वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सोयाबीन, अंडे की सफेदी, टोफू और पालक आदि ज्यादा मात्र में खाएं।

Share This Article On :

loading...

Comments

Popular posts from this blog

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में सितारों का तांता, सबका रो रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्हे सुपरस्टार का दर्जा दिया गया हैं जैसे के सभी को मालूम हैं की शनिवार की रात को उनका निधन हो गया था और करीब दो दिन बाद पार्थिव शरीर मंगलवार दुबई से देर रात मुंबई पहुंचा ।अब खबरों के मुताबिक बतया जा रहा हैं की दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।बता दे की मंगलवार की रत को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।इनके अंतिम दरशन सेलिब्रेशन क्लब में दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे । इस दौरान बॉलीवुड के हर एक कलाकार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे ।तो आईये बताते हैं कौन कौन सितारे आये इनके अंतिम दर्शन के लिए । सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे. फ़िल्मी सितारों के अलावा और भी हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे थे । फराह खान,  अभिनेता अरबाज खान सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती ,सुबह 9.30 से इनके अंतिम दर...

यहां हो सकेंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, सबकुछ होगा आखिरी इच्छा के मुताबिक

मुंबई में उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उनकी डैड बॉडी दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उनका उनकी बॉडी मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में उनकी बॉडी को पहले उनके घर 'ग्रीन एकड़' ले जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बंगले को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को ढका जा रहा है... श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरे आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। इसलिए उनके पूरे बंगले को सफेद रंग के कपड़े से ढक जा रहा है। बड़ी संख्या में कुर्सियां मंगवाई जा चुकी हैं। सफेद रंग के फूल से सजावट की जा रही है। बंगले के चारों ओर पुलिस तैनात है। श्रीदेवी के फैन्स उनके बंगले के बाहर में बड़ी संख्या में मौजूद है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने अनिल कपूर के घर पहुंच रहे...

होना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

आजकल हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें।  रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे  1. नारियल पानी नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा।  2. गाजर साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा।  3. पालक  पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्...