Skip to main content

Posts

बालों को सुंदर और घने बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

By Jaianndata.com Publish Date: 01-02-2019 / 7:24 PM Update Date: 01-02-2019 / 7:24 PM हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकीले हों। कुछ सालों पहले तक लोगों के सिर पर काफी बाल होते थे। यह वह समय था जब सौन्दर्य उत्पादों और रसायनों का प्रयोग ना के बराबर किया जाता था। तब रास्ते में प्रदूषण भी काफी कम होता था। पर आजकल चीज़ें काफी बदल गयी हैं। लोग अब निरंतर बालों के झड़ने और पतले होने की शिकायतें करते पाए जाते हैं। लेकिन आहार में पोषक तत्वों की कमी और हार्मोंन के असंतुलन के कारण बाल पतले हो जाते हैं, लेकिन घबराएं नहीं, यहां दिये गये घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। मेथी- मेथी में बड़ी मात्रा में मौज़ूद प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसीथीनरी बालों को जड़ों से मजबूत बनाने और गंभीर समस्याओं के इलाज में बहुत कारगर है। एक चम्मच मेथी के पेस्ट में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर इसे शैंपू से साफ कर लें। ऐसा 1 महीने तक लगातार करने से बालों में घनापन आने के साथ-साथ बालों का विकास भी होने लगता है। एलोवीरा- एलोवीरा बहुत ही उत्तम होत...

शादी से पहले हर लड़की की होती हैं ये इच्छाएं बहन-भाई के रिश्ते को मजबूत करने के ये आसान टिप्स एकतरफा...

ख्वाहिशें तो सभी के मन में होती है, फिर चाहे वह अपनी लाइफ को लेकर हो या पार्टनर से। ऐसे ही कुंवारी लड़कियों के मन भी पार्टनर और जिंदगी को लेकर बहुत-सी इच्छाएं होती है, जिन्हें पूरा करने के लिए वह हर मुमकिन कोशिश करती है। आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी ही इच्छाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। लड़कियों की इच्छाएं 1. पार्टनर से प्यार की उम्मीद शादी से पहले हर लड़की यही सोचती है कि उसका जीवनसाथी उससे बेहद प्यार करें। वह केयरिंग, ईमानदार और बेहद रोमांटिक स्वभाव का हो। 2. चाहती है सम्मान लड़कियां भले ही ये बात न कहे लेकिन वह हमेशा चाहती हैं कि उनका होने वाला पार्टनर उन्हें उतनी ही रिस्पेक्ट दे जितनी वो खुद उससे चाहता है। सिर्फ पार्टनर ही नहीं, वह चाहती हैं कि हर व्यक्ति उसे सम्मान की नजर से देखें। 3. कुछ कर दिखाने की इच्छा हर लड़की अपने माता पिता के लिए कुछ करना चाहती है। वह चाहती है कि शादी से पहले अपने माता-पिता के सम्मान को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करें। इसके लिए वह हर मुमकिन से मुमकिन कोशिश भी करती है। 4. आत्मनिर्भर बनना बेशक लड़कियां छोटी-छोटी बात को लेकर डर जाती हो लेकिन अपने...

सर्दियों में अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ऐसे चुनें सही कॉस्मैटिक

By Jaianndata.com Publish Date: 02-12-2018 / 11:51 PM Update Date: 02-12-2018 / 11:51 PM सर्दियों का मौसम आते ही हमारे कपड़ों और खानपान के साथ-साथ हमें हमारे कॉस्मैटिक प्रोडक्ट में भी बहुत से बदलाव करने पड़ते हैं। इसकी मुख्य वजह होती हैं सर्दियों की सुर्ख हवाएं जो हमारी स्किन को ड्राई बना देती हैं। कई बार इन हवाओं से अपनी स्किन को बचाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए मार्केट में कई तरह की क्रीम और लोशन मौजूद हैं। अपने स्किन टाइप के अनुसार जानें कि सर्दियों में अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको किस तरह के कॉस्मैटिक का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई स्किन- अगर आपकी स्किन में ऑयल कम है और आपकी स्किन हमेशा ड्राई रहती है तो सर्दियों में आपको अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना होगा। सर्दियों में अकसर हमारी स्किन में तेल और पानी दोनों ही कम हो जाता है जिसके कारण स्किन और भी ड्राई हो जाती है। अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए जब भी आप कोई क्रीम या लोशन लें तो ध्यान रखें कि उसमें hyaluronic acid मौजूद हो। इस ऐसिड में सुपर हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं तो...

एकतरफा प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं इन राशियों के लोग ससुराल से रिश्तों को मजबूत करने के ये आसान...

प्यार एक बहुत ही सुखद एहसास है। जब भी कोई इंसान किसी के प्यार में होता है तो उसको दुनिया रंगीन नजर आने लगती है। मगर जरूरी नहीं की जिस इंसान से आप प्यार करते हो वह भी आपको पसंद करे। वैसे भी आजकल बहुत से एेसे लोग हैं जो एकतरफा प्यार में पागल हैं। आज हम आपको एेसी 5 राशियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं।  1. मेष राशि मेष राशि वाले लोग बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं जो भी व्यक्ति उनसे प्यार से बात करता है वह उसको पसंद करने लगते हैं। यही वजह है कि यह लोग एकतरफा प्यार करने लगते हैं। 2. मिथुन राशि एकतरफा प्यार में यकीन रखने वाले इस राशि के लोग बहुत जल्दी किसी भी इंसान को देखकर उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।  3. कर्क राशि अपने रिश्ते को लेकर इस राशि वाले लोग बहुत ज्यादा इमोशनल और सजग होते हैं। यही वजह है कि जब यह प्यार में पड़ते हैं तो अपने रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन इनका प्यार हमेशा एकतरफा ही होती है।  4. कन्या राशि कन्या राशि के लोग अपनी फीलिंग्स के बारे में कभी भी खुलकर बता नहीं पाते। यही वजह है कि इस राशि के लोग एकतरफा प्यार ...

ठंड के मौसम में शारीरिक सुंदरता के लिए बहुत गुणकारी है, बादाम का तेल

सर्दियों में बादाम का तेल आपकी शारीरिक सुंदरता के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। बादाम तेल में विटामिन ई, डी, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते है, जो त्‍वचा को चमकदार और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए, जानते हैं इस मौसम में बादाम तेल के इस्तेमाल से होने वाले बेहतरीन फायदे - 1. यदि आप बादाम के तेल से नियमित अपने शरीर की मालिश करेंगे तो इससे असमय झुर्रियां नहीं पड़ती। 2. ठंड में बादाम के तेल से त्वचा पर मसाज करने पर यह आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है और मुलायम बनाता है। 3. अगर आपको आंखों के नीचे काले धब्बे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए बादाम तेल को हल्के हांथों से आंखों के नीचे धीरे-धीरे मालिश करें। 4. अगर आपकी उम्र असल से ज्यादा दिखने लगी हैं तो बादाम के तेल से मसाज करें और साथ ही इसे खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी उम्र कम देखेगी।

फ्रेश और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो लें लाइट स्लीप

By Jaianndata.com Publish Date: 03-10-2018 / 8:54 PM Update Date: 03-10-2018 / 8:54 PM – पारुल पाण्डेय अक्सर ही ऐसा देखने को मिलता है कि जब आपकी नींद पूरी नहीं हुई हो तो चेहरा थका हुआ दिखाई देता है। कसी बार नींद नहीं आने कारण आपका परेशान होना होता है जो चेहरे की चमक को चीन लेता है। नींद नहीं पूरी होने का सीधा असर व्यक्ति के शरीर पर भी पड़ता है लेकिन इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक भरपूर और अच्छी नींद ही परेशानी का हल है। स्ट्रेसफ्री स्लीप से चेहरे पर ग्लो आता है ऐसे में जिस तरह किसी भी व्यक्ति के लिए उसका सही खान पान जरूरी है उसी प्रकार उसके शरीर के लिए उनकी नींद भी उतनी ही जरूरी है। लेकिन अगर आप स्ट्रेस के कारण ठीक से सो नहीं पाते हैं तो इसका असर आपके चेहरे के साथ साथ आपकी सेहत पर भी होता है और आपके काम में भी इसका असर दिखने लगता है। इस वजह से स्ट्रेस फ्री नींद आपके लिए बेहद जरूरी है। स्ट्रेस फ्री नींद से आप फ्रेश महसूस करते हैं और इससे केवल आपके चेहर पर ही ग्लो नहीं आता बल्कि आप स्वस्थ भी महसूस करते हैं। संतुलन है जरूरी अगर आप रिलेक्स और अच्छा महसूस करते हैं तो आ...

कांटेक्ट लेंस पहनने वालों के आंखों में संक्रमण का खतरा

By Jaianndata.com Publish Date: 26-09-2018 / 10:16 PM Update Date: 26-09-2018 / 10:16 PM एक ताजा अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने वाले लोगों की आंखों में एक प्रकार का संक्रमण पाया गया है जिससे आंखो की रोशनी जा सकती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन( यूसीएल) और मूरफिल्ड्स आई हॉस्पिटल के वैज्ञानिकों की टीम ने 273 लोगों पर अध्ययन किया तथा इस नतीजे पर पहुंची है। टीम ने कहा कि कांटेक्ट लेंस लगाने वाले लोगों की आंखों में ‘अक्नथामोईबा केराटिटिस’ संक्रमण पाया गया है और इस संक्रमण में वर्ष 2011 तीन गुणा बढ़ोतरी हुई है। ब्रिटिश जनरल ऑफ ऑप्थलमोजी में इस सप्ताह प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि कांटेक्ट लेंस लगाने वाले उन लोगों में यह संक्रमण हो सकता है जो लेंस की साफ-सफाई सही तरीके से नहीं करते हैं और संक्रमित लेंस सोल्यूशन का उपयोग करते हैं। लेंस की खराब गुणवत्ता भी खतरनाक संक्रमण के लिए उतनी ही जिम्मेदार है। लेंस को उपयोग करने से पहले हाथ को अच्छी तरह से साफ नहीं करने से इस संक्रमण के होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। यूसीएल के प्रोफेसर जॉन डार्ट ने कहा कि क...

अगर मौजूद है आपके दोस्त में ये खास बातें हैं तो कभी न छोड़े उसका साथजानें, पार्टनर को पहली बार I...

दोस्ती, दुनिया में एक अकेला ऐसा रिश्ता होता है जिसे हम खुद अपनी पसंद से चुनते हैं, क्योंकि हर रिश्ता विश्वास और ईमानदारी के धरातल पर ही पनपता है। अगर इसमें कभी भी स्वार्थ और बेईमानी बरती जाए तो, वो रिश्ता हमेशा के लिए दम तोड़ देता है। इसलिए दोस्ती के रिश्ते में भी केयर और आपसी समझ का होना भी जरूरी है। लेकिन अगर आपका कोई दोस्त सच्चा है तो फिर आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं है। दोस्त वो होते हैं जो अपने जरूरी काम को छोड़कर भी मुश्किल में फंसे हुए अपने दोस्त का साथ देने के लिए किसी न किसी तरह उसका साथ देने के लिए पहुंच ही जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं,जिनसे आप ये जान सकेंगे कि आपकी दोस्ती कितनी सच्ची है,जिससे आपका कभी भी उसका साथ नहीं छोड़ना चाहिए। सच्ची दोस्ती पहचानने के टिप्स : 1. अगर आपका दोस्त आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है तो आपको उस दोस्त की कीमत का पता होना चाहिए। लेकिन हर किसी की जिंदगी में इस तरह का 1 ही दोस्त होता है, जो आपको जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए आपको प्रेरित करें। इसलिए ऐसे दोस्त में भले ही कितनी भी बुराई हो इसे ना छोड़े। 2. हर इंसान ...

जानें, पार्टनर को पहली बार I LOVE YOU कब बोले आपका पार्टनर आपको हर बात के लिए ठहराता है...

रिश्ता चाहें कितना भी गहरा क्यों न हो, अपने पार्टनर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना और अपने रिश्ते को एक नई पहचान देना कपल के लिए काफी मुश्किल होता है, लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल ये पता लगाना है कि अपने पार्टनर को पहली बार 'आई लव यू' कब और कैसे बोलें. हालांकि हम परिवार सहित अपने सभी दोस्तों से प्यार करते हैं, लेकिन किसी शख्स के साथ प्यार में होने का एहसास बहुत अलग और खूबसूरत होता है. इससे भी ज्यादा खुशी अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को पहली बार 'आई लव यू' बोलने पर होती है. लेकिन अगर उन्होंने आपके 'आई लव यू' के जवाब में थैंक यू या नॉट इंटरेस्टेड बोल दिया तो हो सकता है कि आपका दिल ही टूट जाए. इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि अपने प्यार को पहली बार आई लव यू बोलने के लिए सही समय क्या है. वैसे तो पहली बार किसी शख्स को आई लव यू कहने के लिए कोई खास समय नहीं होता है. जब आपको एहसास होने लगे कि जिस शख्स से आप प्यार करते हैं उसके दिल में भी आपके लिए प्यार की भावना है तो बिना समय का सोचे आप उस शख्स को आई लव यू बोल सकते हैं.  

आपका पार्टनर आपको हर बात के लिए ठहराता है दोषी...पार्टनर से माफी मागतें समय न करें ये गलतियांपार्टनर...

कई बार रिलेशनशिप में पार्टनर आपकी याद्दाश्त और सोच पर सवाल खड़े करने लगता है, जिसे गैसलाइटिंग कहा जाता है। इसमें पार्टनर आपका ब्रेनवॉश कर देता है, जिसमें विक्टिम होते हुए भी आपको लगता है आपकी ही गलती है। पार्टनर के बार-बार बोलने पर आपको अपनी एबिलटिस और फैसलों पर शक होने लगता है लेकिन आपको इसका एहसास तक नहीं होता कि आपको ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आपको गैसलाइट किया जा रहा है इस बात का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ज्यादातर मामलों में आप अपने पार्टनर की बात पर ही भरोसा कर लेते हैं। हालाकिं, कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं जिन पर ध्यान देकर आप जान सकते हैं कि आपको गैसलाइट किया जा रहा है। गैसलाइट (Gaslighting) के संकेत 1. गैसलाइट में आपका पार्टनर पूरी कोशिश करता है आप हर समय खुद को गलत समझें। ऐसे में वह आपकी सही बात को भी गलत बोलने लगता है। 2. अगर आपका पार्टनर आपको गैसलाइट करने की कोशिश कर रहा हो तो वह आपको धमकाने की भी कोशिश करेगा। इतना ही नहीं, वह अपने साथ होने वाली बुरी चीजों के लिए भी आपको ही दोषी ठहराएगा। वह यह सब कुछ ऐसे करेगा कि आप सचमुच महसूस करने लगेंगे कि गल...

पार्टनर से माफी मागतें समय न करें ये गलतियांपार्टनर से करना है अनोखे अंदाज में प्यार का इजहार तो...

जहां प्यार होता है तकरार भी वहीं होती है लेकिन एक समझदार जीवनसाथी वही होता है जो एक दूसरे की फीलिंग की कदर करता है। रिश्तों में अगर कभी मनमुटाव हो जाए तो अपने पार्टनर की गल्ती को माफ कर दें या खुद सॉरी कहना सीखें। सॉरी बेशक बहुत छोटा शब्द है लेकिन अपनी गलती मान कर माफी मांगना बहुत बड़ी हिम्मत की बात होती है। इससे आपसी प्यार बढ़ता है और आपके रिश्ते टूटने से बच जाते है। अगर आपका पार्टनर भी आपसे नाराज है और आप उनसे दोबारा पेचअप करना चाहते हैं तो आइए जानते है कि आपको कौन सी बातों का ध्यान रखने की जरुरत है। आरोप न लगाएं माफी मांगते समय कोई भी आरोप न लगाएं। ये न जताएं कि गलती न होते हुए भी आप माफी मांग रहे हैं या लड़ाई की शुरुआत तो मैंने नही की थी लेकिन फिर भी झुकना पड़ रहा है। इस तरह करने से लगेगा कि आप उस पर आरोप लगा रहे हैं और आपका पार्टनर पहले से ज्यादा नाराज हो सकता है।   रिश्ते की अहमियत को समझें मांफी मागने का मतलब है कि आपको अपने पार्टनर की जरुरत है। अपने रिश्तें को बचाने के लिए यकीन दिलाना होता है कि आप इस रिश्ते से कितने खुश है और आपको रिश्ता टूटने का बहुत दुख है ये कभी न ...

पार्टनर से करना है अनोखे अंदाज में प्यार का इजहार तो अपनाएं ये खास टिप्स...तो इसलिए लड़कियों को पीछे...

प्यार जताने के यूं तो बहुत से तरीके होते हैं लेकिन बात जब लड़कियों की आती हैं तो वह संकोच के कारण पार्टनर से कुछ नहीं कह पाती। वहीं, कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें समझ नहीं आता कि पार्टनर से प्यार कैसे जाहिर करें। अगर आप भी  अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहीं हैं, तो ज्यादा परेशान न हो । क्योंकि ऐसे में आज हम आपको कुछ आइडियाज बता रहे हैं, जिससे आप इशारों-इशारों में पार्टनर से अपने दिल की बात कह पाएंगी। 1. प्यार भरी नजरें भी है कमाल पार्टनर से अपने दिल की बात कहने के लिए बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप उन्हें प्यार भरी नजरों से देखते हुए भी अपना प्यार जाहिर कर सकती हैं। 2. लव नेम से बुलाएं अगर आप अपने पार्टनर से प्यार जाहिर करना चाहती है लेकिन आपको झिझक हो रही है तो आपको उन्हें लव नेम से बुलाना चाहिए। लव नेम यानी वो नाम जिसे आप अपने पार्टनर के लिए अकेले में यूज करती हैं। इससे आपका पार्टनर समझ जाएगा कि आप उनसे कुछ कहना चाहती हैं। 3. प्यारी सी स्माइल आपकी प्यारी और लंबी स्माइल देखकर भी पार्टनर खुद-ब-खुद आपके पास यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखि...

...तो इसलिए लड़कियों को पीछे मुड़कर देखते हैं लड़केप्यार में जुनूनी होते है इन अक्षरों के नाम वाले...

लड़के चाहे कुछ भी क्यों न कर रहे हों लेकिन अगर उनके पास से कोई लड़की गुजर के जाती है तो वह उन्हें पीछे मुड़कर जरूर देखते हैं। चाहे वह उन्हें 2 सेकेंड के लिए ही क्यों न देखें। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि लड़के अक्सर लड़कियों को पीछे मुड़कर क्‍यों देखते हैं? चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लड़कियों की कौन-सी चीज लड़को को 2 मिनट देखने के लिए मजबूर कर देती है। 1. आत्‍मविश्‍वास लड़कियों का आत्मविश्वास लड़को को उनकी और आकर्षित करता है। ऐसे में जब आप उनके सामने से आत्मविश्वास और एट्टीट्यूड से निकलती हैं तो वह आपको देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। 2. शांत स्‍वभाव पुरुषों को ज्यादा बोलने और ड्रामा करने वाली लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं होती। आपका लड़कों के सामने से बिना बोले निकलना भी उन्हें अट्रैक्ट करता है क्योंकि लड़कों को शांत स्वभाव और सौम्‍य व्‍यवहार वाली लड़कियां अच्छी लगती है। 3. अट्रैक्टिव फिगर लड़के लड़कियों का अट्रैक्टिव फिगर देखकर भी आकर्षित हो जाते हैं, खासकर जिनके पैर लंबे हो। लड़कियों की शारीरिक संरचना की ये खूबी उन्हें बहुत भाती है। इसके अलावा उन्हें लड़कियों के कर्व्‍स बहुत प...

बच्चे होने के बाद भी रिश्ते में बनाए रखें रोमांसशादी से पहले ही जान ले ये बातें, वरना जीवन भर रहेगें...

किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आपको प्यार और भरोसे की जरुरत होती है। मगर कुछ समय बाद या बच्चा होने के बाद रोमांस फीका पड़ने लगता है। अक्सर पेरेंट्स बनने के बाद आपकी प्राथमिकता बदल जाती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप एक दूसरे को इग्नोर करना शुरू कर दें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप बच्चा होने के बाद भी अपनी लाइफ में रोमांस को प्यार को बनाए रख सकते हैं।  1. एक साथ वक्त बिताएं बेबी होने के बाद अक्सर कपल्स एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना कम कर देते हैं, जोकि गलत है। बच्चा होने के बाद पेरेंट्स की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, लेकिन बावजूद इसके उन्हें साथ में कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे की देखभाल के लिए रिश्तेदारों की मदद लें और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएं। 2. भूलें बीती बात बेशक हर किसी के पास प्रैग्नेंसी से पहले की खूबसूरत यादें होती है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आपको आगे ऐसा समय नहीं मिलेगा। हो सकता है आपके भविष्य की यादें इससे भी बेहतर हो। ऐसे में पुरानी बातें याद करने की बजाए आगे की सोचें।   3. शारीरिक संबंध बनाना जरू...

शादी से पहले ही जान ले ये बातें, वरना जीवन भर रहेगें परेशानलड़कियों शर्म से लाल कर देती है...

शादी से पहले कई बार हम बहुत सारी बातों को नहीं जान पाते हैं। जिससे जीवन में आगे चलकर कई सारी परेशानियां सामने आती हैं। अपने जीवनसाथी को चुनने से पहले आपको कई सारी बातों को समझना चाहिए, जिससे कि आप को किसी तरह की बाधाओं से झुझना न पड़े। शादी से पहले नहीं जानी ये पांच बातें, तो परेशान रहेगें जीवनभर... 1. लड़कियों/लड़कों को अपने पार्टनर के बारे में ये बात जरूर पता होनी चाहिए कि जिससे वह शादी करने वाली/वाले हैं वह क्या काम करता/करती है, सेलरी कितनी है और उसका मिजाज कैसा है। 2. जिससे शादी करने वाले/वाली हैं उससे सबसे पहले ये बात जरूर पूछे कि क्या वह वाकई शादी करने के लिए मानसिक रूप से तैयार है। कहीं वह घरवालों के दबाव में आकर तो शादी नहीं कर रहा/रही है। 3. अपने होने वाले पार्टनर की पसंद और नापसंद पहले ही जान लें, क्योंकि हो सकता है आगे चलकर उनकी कोई आदत आपको बिल्कुल पसंद न आए और आप दोनों में किसी तरह की परेशानी खड़ी हो। 4. आप होने वाली वाईफ से ये जानने की कोशिश करें कि वह फैमली में रहना चाहेगी या अकेले, कई बार कुछ लड़किया लड़के की फैमली वालों के साथ नहीं रहना चाहती हैं।  5. लड़के-लड...

क्या आपके हाथों का रंग, चेहरे के रंग से मेल नहीं खाता? तो आजमाएं आसान से 5 घरेलू उपाय

क्या आप नहीं चाहते कि आपके हाथ भी आपके चेहरे की तरह ही खूबसूरत दिखें? लेकिन अक्सर होता ये है कि हाथों की त्वचा का रंग शरीर की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है, क्योंकि हाथों से आप दिनभर कुछ न कुछ काम करते रहते हैं, इनमें ज्यादा धूल-मिट्टी लगती है और ये पूरे समय हवा के संपर्क में रहते हैं। हवा भी ऐसी, जो आजकल काफी प्रदूषित है। आइए, आपको हम कुछ आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आपके हाथों का रंग भी आपके चेहरे की ही तरह निखर जाएगा। 1 कच्चा दूध - त्वचा का रंग साफ और हल्का करने के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा होता है। बस आपको कच्चे दूध से अपनी त्वचा को मसाज करना है। कुछ ही दिनों में आप अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत पाएंगे। 2 नींबू - नींबू में सीट्रि‍ए एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर छाई हुए काली परतों को साफ कर त्वचा के रंग को हल्का कर देता है। इसके लिए नींबू को हाथों पर रगड़ना या फिर नींबू के रस में नमक या शकर को मिलाकर स्क्रब करना बेहद फायदेमंद होगा। 3 टमाटर का रस - टमाटर के रस में जरा सा नींबू निचोड़कर अपने हाथों पर लगाइए और कुछ देर बाद अच्छी तरह से इसकी मसाज कीजिए। मसाज के...

लड़कियों शर्म से लाल कर देती है ब्वॉयफ्रेंड की ये बातें National Daughter Day: हर बेटी सुनना चाहती है...

प्यार एक एेसा अहसास है जिसको हर कोई महसूस करना चाहता है। इस प्यारे से अहसास के बिना जिंदगी अधूरी लगती हैं। एेसा लगता है मानों जीवन में कोई रंग ही नहीं है। जब भी किसी इंसान को अपने लिए परफैक्ट पार्टनर मिलता है। वह उसके लिए वह सब कुछ करना चाहता जिससे उसके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माई आए। मगर कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में ब्वॉयफ्रेंड अनजाने में कुछ एेसी हरकतें कर देते हैं जिनको अकेले बैठे कर सोचने से ही चेहरा शर्म से लाल होने लगता है। आइए जानते हैं पार्टनर की ऐसी कौन सी बातें होती हैं जो हर लड़की को शर्म से लाल कर देती हैं।  1. हग लड़कियां अक्सर अपनी पार्टनर से मिली पहली हग या किस को कभी नहीं भूल पाती। यह एक एेसा पल होती है जिसे लड़कियां जिंदगीभर याद रखती हैं। जब वह उस समय को याद करती है तो उनका चेहरे पर एक अलग ही खुशी और लाली होती है।  2. प्रपोज लड़कियां उस पल को भी कभी भूला नहीं पाती जब उसका पार्टनर उसे अपनी जिंदगी में आने के लिए प्रपोज करता है। शादी के बाद जब भी कोई लड़की अकेले में इस बारे में सोचती हैं तो वह शर्म से लाल हो जाती है। पहली बार  'आई...

अपने फेस के अनुसार ऐसे करें न्‍यू हेयर कट

By Jaianndata.com Publish Date: 04-09-2018 / 4:59 PM Update Date: 04-09-2018 / 4:59 PM हर बार पार्टी में आप एक ही तरह का हेयर स्टाइल रखकर बोर हो गई हैं? और अब तो आपके पति भी आपसे कहने लग गए हैं कि आपने बालों का कुछ करवाओ। ऐसे में आपको घबराने की नहीं, बल्कि नए हेयर कट की ज़रूरत है। अक्सर, महिलाएं वो हेयर स्टाइल अपनाती हैं, जो उन्हें तस्वीरों में अच्छा लगता है। लेकिन ज़रूरी नहीं है कि उन्हें भी वो हेयर कट सूट करे। अगर आप अपने फेस की शेप के हिसाब से हेयर कट लेती हैं, तब आपका लुक होगा परफेक्ट। इसका एक फायदा यह भी है कि आपको हर रोज़ नया हेयर स्टाइल बनाने के बारे में नहीं सोचना होगा। जब आप अपने चेहरे के हिसाब से हेयर कट लेती हैं, तो आपकी पर्सनैलिटी हर ड्रेस में डिफरेंट लगती है। ओवल फेस वालों के लिए… ओवल फेस वाली महिलाओं को हेयर कट के मामले में कोई टेंशन नहीं, क्योंकि इस फेस की शेप को सारे हेयर स्टाइल्स सूट करते हैं। ओवल फेस वाली महिलाएं लॉन्ग हेयर भी रख सकती हैं और शॉर्ट भी। अपने चेहरे की खूबसूरती को हाईलाइट करने के लिए आप फ्रेंच नॉट, मेसी बन और साइड पोनी भी बना सकती हैं। गोल चहरे...

National Daughter Day: हर बेटी सुनना चाहती है अपने पिता से ये बातेंआपकी गर्लफ्रेंड है सेंसिटिव नेचर...

बेटिया सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि मां की भी दुलारी होती हैं। जहां मां-बेटी दोनों अच्छी फ्रैंड की तरह होती है वहीं, पापा अपनी बेटी की सारी जिद्द को मान लेते है। पिता अपनी बेटी के लिए सबकुछ करने की चाह रखता है, तभी तो बाप-बेटी के अनोखे रिश्ते को शब्दो में बयां नहीं किया सकता है। मगर कई बार पिता अपनी बेटी के लिए अपनी भावनाओं को दिखा नहीं पाता, जिसके कारण बेटी को लगता है कि पापा उसके बारे में नहीं सोचते। ऐसे में आज हम आपको राष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जोकि हर बेटी अपने पिता से सुनना चाहती है। अगर आप भी अपनी बेटी से बेहद प्यार करते है तो उसे ये 5 बाते कहना बिल्कुल न भूले। 1. तुम खूबसूरत हो पेरेंट्स को अपने बच्चे खूबसूरत ही लगते हैं लेकिन बेटी अपने माता-पिता से यह बात सुनना चाहती हैं, खासकर पिता से। आपकी यह एक छोटी-सी बात बेटी का आत्मविश्वास बढ़ा देता है। 2. मैं तुम्हारे साथ हूं वैसे तो पिता हर कदम पर अपनी बेटी के साथ खड़े रहते हैं लेकिन बेची यह बात अपने पिता के मुंह से सुनना चाहती हैं 'मैं हर कदम पर तुम्हारे साथ हूं'। इतना ही नहीं, आपके यह कहने प...

घर पर ही बालों को बनाएं लंबे-सिल्की और शाइनी, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

By Jaianndata.com Publish Date: 31-08-2018 / 6:29 PM Update Date: 31-08-2018 / 6:29 PM बाल हर किसी की खूबसूरती का पहला एक हिस्सा है। घने और लंबे बालों के लिए लड़कियां काफी जतन करती है। बाल जितने शरीर की खूबसूरती बढ़ाते हैं उतनी ही मेहनत उनकी केयर करने में लगती है। हर मौसम में बालों की केयर अलग-अलग तरीक से करना चाहिए। गर्मियों में तेज धूप से और सर्दियों में ठंडी हवा से बालों को बचाना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लंबे-घने खूबसूरत और रेशम से चमकते हुए बनाने की चाहत रखती हैं, तो आपको अब ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको कुछ आसन और घरेलू टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप भी खूबसूरत लंबे घने बालों की मल्लिका बन सकती हैं। अंडे का लेप लगाएं सप्ताह में एक बार बालों में अंडे का लेप लगाएं। इसमें अधिक मात्रा में आयरन, सल्फर, सेलेनियम और जिंक पाया जाता है। ऐसा करने के लिए आप एक कटोरे में अंडे को अच्छी तरह फेंट लें, इसके बाद इसमें एक नीबू निचोड़ दें और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह फेंट लें और बालों में जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लगाएं और क...